अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
शाहजहांपुर, 13 अक्टूबर (भाषा) जनपद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अपर्णा गौतम ने मंगलवार को बताया कि अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के नौगामा गांव के पास बरेली-इटावा मार्ग पर दो युवकों के शव पुलिस ने बरामद किये।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मृतकों की पहचान नौगामा गांव निवासी 28 वर्षीय प्रभु दयाल और 27 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है। ये दोनों गहरे दोस्त थे और शाम को सड़क पर टहलने गये थे तभी संभवत: किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें कुचल दिया।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने दोनों युवकों की हत्या की आशंका जताई है। इस मामले पर भी पुलिस गहराई से जांच कर रही है। हालांकि परिजनों की ओर से दर्ज कराए गये मुकदमे में अज्ञात वाहन से दुर्घटना के चलते मौत होना बताया गया है।
भाषा सं आनन्द प्रशांत
प्रशांत

Facebook


