अमेरिकी नौसेना सचिव ने पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय का दौरा किया

अमेरिकी नौसेना सचिव ने पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय का दौरा किया

अमेरिकी नौसेना सचिव ने पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय का दौरा किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: December 17, 2020 7:42 pm IST

मुंबई, 17 दिसंबर (भाषा) अमेरिका के नौसेना सचिव केनेथ जे ब्रेथवेट ने गुरुवार को यहां पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय का दौरा किया।

आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

नौसेना ने बयान में कहा कि ब्रेथवेट ने फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल अजीत कुमार के साथ बातचीत की और यहां नौसैन्य डॉकयार्ड में नए विमानवाहक डॉक का दौरा किया।

बयान में कहा गया कि भारत-अमेरिका के नौसेना सहयोग में पिछले दो दशकों में काफी वृद्धि देखी गई है और दोनों राष्ट्र वार्षिक समुद्री सुरक्षा वार्ता के पक्षकार हैं।

भाषा कृष्ण नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में