सरकार की उज्जवला योजना के हाल बेहाल, ग्रामीण नहीं करा रहे सिलेंडर रिफिल

सरकार की उज्जवला योजना के हाल बेहाल, ग्रामीण नहीं करा रहे सिलेंडर रिफिल

सरकार की उज्जवला योजना के हाल बेहाल, ग्रामीण नहीं करा रहे सिलेंडर रिफिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 19, 2017 1:42 pm IST

 

बलरामपुर में केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना खस्ताहाल है…यहां हितग्राहियों को गैस चूल्हा और सिलेंडर तो मिला.. लेकिन कोई भी हितग्राही उसे रिफिल कराने में रूचि नहीं दिखा रहा… पूरे जिले में 34 हजार हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस वितरण किया गया है.. इसमें सबसे ज्यादा 7 हजार 400 गैस सिलेंडर और चूल्हा राजपुर जनपद में दिया गया है… इधर केंद्र की योजना के तहत पहली बार हितग्राहियों को 200 रुपए में गैस सिलेंडर दिया गया था..

लेकिन अब गैस वितरण केंद्र दूर होने और महंगाई की वजह करीब 80 फीसदी ग्रामीण इसे रिफिल नहीं करा रहे है… लोग फिर से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रहे हैं…ग्रामीणों का कहना है कि महंगाई और दूर-दराज के इलाके होने के चलते गैस को रिफिल नहीं करा रहे..वहीं, गैस विक्रेताओं का कहना है कि इलाके में डोर टू डोर गैस भेजने की सुविधा बनाई गई है..लेकिन गाड़ी रोज बिना गैस बेचे ही वापस आ रही है..

 


लेखक के बारे में