मुजफ्फरनगर (उप्र), 31 मार्च (भाषा) मुजफ्फरनगर में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव यहां बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यहां मीरांपुर बाइपास मार्ग पर व्यक्ति के शव के पास से एक साइकिल और एक चाकू भी मिला है।
पुलिस ने बताया कि हो सकता है कि व्यक्ति की पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने उसका सिर काट दिया हो। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा स्नेहा पवनेश
पवनेश