MP Me Aaj Ka Mausam | Photo Credit: AI
भोपाल: MP Me Aaj Ka Mausam दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। (Monsoon Update India) अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं अब देश के कई राज्यों में प्री मानसून की भी शुरुआत हो चुकी है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां भी अब प्री मानसून (Pre-Monsoon) एक्टिव हो चुका है, लेकिन अब मानसून आने में थोड़ा और समय लग सकता है। कहा जा रहा है कि यहां 21 से 23 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकती है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने यहां कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
MP Me Aaj Ka Mausam मौसम विभाग ने 30 से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
आपको बता दें कि प्रदेश में मानसून में हो रही देरी का असर अब खेती किसानी पर भी देखने को मिल रहा है। यहां किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। कृषि कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई है।