Shiv Sena UBT Crisis: ममता के बाद अब उद्धव ठाकरे के साथ भी हो गया खेला!… दिल्ली पहुंचे 6 सांसद, कल करेंगे लोकसभा स्पीकर से मुलाकात

Ads

Shiv Sena UBT Crisis: सूत्रों के हवाले से खबर निकलकर सामने आई है कि, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 10:31 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 10:31 PM IST

Shiv Sena UBT Crisis/Image Credit: File Image

Shiv Sena UBT Crisis: नई दिल्ली: महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। प्रदेश के डिप्टी सीएम और शिवसेना के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे दिल्ली रवाना हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों के हवाले से खबर निकलकर सामने आई है कि, द्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। (Shiv Sena UBT Crisis) शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद बुधवार सुबह स्पीकर से मुलाकात करेंगे। एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे आज शाम लीगल टीम के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। लीगल टीम के साथ होगी बैठक जिसमें आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

शिंदे चार्टर्ड प्लेन से रवाना हुए दिल्ली

सूत्रों के मुताबिक, रात साढ़े नौ बजे एकनाथ शिंदे चार्टर्ड प्लेन से मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए। कैसे स्पीकर के साथ संपर्क करना है और क्या लीगल कार्रवाई है इस पर श्रीकांत शिंदे के साथ बैठक में बातचीत होगी। (Shiv Sena UBT Crisis) ये सभी लोग अपना समर्थन शिवसेना शिंदे गुट को देंगे।

दिल्ली पहुंचने वाले सांसद- सूत्रों के मुताबिक
नागेश बापुराव (हिंगोली)
उत्तमराव देशमुख (यवतमाल वाशिम)
हरिभाऊ जाधव (परभणी)
संजय दिना पाटील (मुंबई नॉर्थ ईस्ट)
राजाभाऊ वाजे (नासिक)
भाऊसाहब वाकचौरे (शिरडी)

उद्धव ठाकरे गुट के पास कुल नौ लोकसभा सांसद हैं। (Shiv Sena UBT Crisis) छह दिल्ली पहुंचे हैं और जो तीन नहीं पहुंचे हैं वो अरविंद सावंत (मुंबई साउथ), अनिल देसाई (मुंबई सेंट्रल मुंबई) और ओमप्रकाश राजेनिंबालकर (उस्मानाबाद) हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-