Contract Employees Strike: संविदा कर्मचारियों ने फिर खोला मोर्चा, 22 जून से फिर से उतरेंगे सड़कों पर, जानिए किन मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

Ads

Contract Employees Strike: संविदा कर्मचारियों ने फिर खोला मोर्चा, 22 जून से फिर से उतरेंगे सड़कों पर, जानिए किन मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - June 17, 2026 / 06:57 AM IST,
    Updated On - June 17, 2026 / 06:57 AM IST

Contract Employees Strike | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • विद्युत संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे
  • कर्मचारियों का कहना है कि यह उनका अधिकार है
  • कई बार अवगत कराने के बावजूद ठोस निर्णय नहीं हुआ

रायपुर: Contract Employees Strike छत्तीसगढ़ में विद्युत संविदा कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण और विभाग में रिक्त पदों पर समायोजन की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। जिसकी वजह से एक बार फिर विद्युत संविदा कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है और 22 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Contract Employees Strike संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक, सरकार और विभागीय अधिकारियों को कई बार अपनी मांगों से अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं निकलने के कारण अब अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

कर्मचारियों का कहना है कि नियमितीकरण और रिक्त पदों पर समायोजन उनका अधिकार है। यदि समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

हड़ताल कब से शुरू होगी?

22 जून से।

कर्मचारियों की मुख्य मांग क्या है?

नियमितीकरण और रिक्त पदों पर समायोजन।

सरकार से कितनी बार संवाद हुआ?

कई बार, लेकिन ठोस निर्णय नहीं निकला।

ताजा खबर