West Bengal Protest: गिरफ्तार नेता को छुड़ाने की कोशिश में हंगामा, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, पुलिस एक्शन के बाद मची अफरा-तफरी

Ads

West Bengal Protest: गिरफ्तार नेता को छुड़ाने की कोशिश में हंगामा, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, पुलिस एक्शन के बाद मची अफरा-तफरी

  •  
  • Publish Date - June 17, 2026 / 07:32 AM IST,
    Updated On - June 17, 2026 / 07:33 AM IST

West Bengal Protest | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद थाने पर हमला
  • सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे
  • लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा गया

कोलकाता: West Bengal Protest पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना (South 24 Parganas News) में उस समय एक अभूतपूर्व रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब एक गिरफ्तार बाहुबली नेता जहांगीर खान (Jahangir Khan News) को थाने से जबरन छुड़वाने की कोशिश की गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठी चार्च करनी पड़ी। हालात ऐसे बने कि कार्रवाई से बचने के लिए कई प्रदर्शनकारी पास के तालाब में कूद गए।

Bengal Protest News मिली जानकारी के अनुसार, यह हाई-वोल्टेज ड्रामा तब शुरू हुआ जब फलता के पूर्व ‘बेताज बादशाह’ माने जाने वाले जहांगीर खान की पत्नी के नेतृत्व में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने अचानक फलता थाने को घेर लिया। आरोप है कि जहांगीर खान को कमर में रस्सी बांधकर सड़कों पर नहीं घुमाया जा सकता। इसी से गुस्साए स्थानीय लोग सड़कों पर उतर गए और फाल्टा पुलिस स्टेशन पर हमला किया।

मल्लिकपुर के मामूदपुर, नौपुकुरिया और बोनहोगला इलाकों में भीड़ ने रास्ता पूरी तरह जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। बोनहोगला इलाके में पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की।

उत्तेजित भीड़ ने जब थाने के मुख्य गेट को धक्का देकर भीतर घुसने का प्रयास किया, तो वहां मुस्तैद स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों ने उन्हें मुस्तैदी से रोका। जब हंगामा चरम पर पहुंच गया और स्थिति पूरी तरह हाथ से बाहर होने लगी, तब केंद्रीय बल एक्शन में आए। जवानों ने लाठियां भांजते हुए भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया।

लाठीचार्ज होते ही लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए लोग प्रदर्शनकारियों ने पास के तालाब में छलांग लगा दी। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह घटना कहाँ हुई?

दक्षिण 24 परगना जिले के फलता थाने में।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किसने किया?

जहांगीर खान की पत्नी ने।

पुलिस ने क्या कदम उठाए?

लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।