उप्र: मथुरा में लाखों रुपये मूल्य के अवैध पटाखे जब्त

Ads

उप्र: मथुरा में लाखों रुपये मूल्य के अवैध पटाखे जब्त

  •  
  • Publish Date - October 25, 2020 / 04:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

मथुरा(उप्र), 25 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने यहां होलीगेट चौराहे के समीप घनी आबादी के बीच स्थित एक दुकान से लाखों रुपये मूल्य के अवैध पटाखे जब्त किये हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

थाना कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि उन्हें वहां भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडार होने के बारे में सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में दुकान के मालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भाषा सं

सुभाष

सुभाष