उप्र : मुजफ्फरनगर में किसान की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Ads

उप्र : मुजफ्फरनगर में किसान की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 25, 2020 / 12:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

मुजफ्फरनगर, 25 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के जीवन पुरी गांव में नौ दिन पहले एक किसान की गोली मारकर की गई हत्या करने के मामले में रविवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद की गईं। हमलावरों ने 16 अक्टूबर को अंकित की गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी।

रामराज पुलिस थाने के एसएचओ सतेंद्र कुमार ने कहा कि जांच के दौरान उन्हें सूचना मिली कि मृतक के कथित तौर पर एक महिला के साथ संबंध थे।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान रणधीर, कुलदीप और रणबीर के रूप में हुई है। साथ ही दावा किया कि आरोपियों ने अपना अपराध कुबूल कर लिया है।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप