प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किसानों को बना सकता है समृद्ध: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

Ads

प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किसानों को बना सकता है समृद्ध: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

  •  
  • Publish Date - October 27, 2020 / 11:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

अकोला (महाराष्ट्र), 27 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि कृषि में आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से किसान समृद्ध हो सकते हैं।

ठाकरे ने राज्य में कृषि विश्वविद्यालयों की ऑनलाइन हुई बैठक में किसानों को सलाह दी कि वे उन फसलों की पैदावार पर ध्यान केंद्रित करें, जिनका बाजार बड़ा हो।

उन्होंने कहा, ‘‘किसान हमारे अन्नदाता हैं। यदि खेती में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाता है, तो किसान समृद्ध होंगे।’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘किसानों को अब बिकने वाली फसलें पैदा करनी चाहिए।’’

अकोला स्थित पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय और महाराष्ट्र कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद ने संयुक्त कृषि अनुसंधान एवं विकास समिति की यह 48वीं बैठक आयोजित की।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने कहा कि कृषि को और उत्पादक बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

राज्य कृषि मंत्री दादा भुसे ने कहा कि नए अनुसंधान किसानों तक अवश्य पहुंचने चाहिए और महाराष्ट्र सरकार इस संबंध में कदम उठा रही है।

भाषा सिम्मी उमा

उमा