वरुण धवन ने ली कोविड-19 के टीके की पहली खुराक

Ads

वरुण धवन ने ली कोविड-19 के टीके की पहली खुराक

  •  
  • Publish Date - June 19, 2021 / 10:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

मुंबई, 19 जून (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 के टीके की पहली खुराक ले ली है। वरुण ने यहां सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में टीके की पहली खुराक ली।

वरुण (34) ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर टीकाकरण केन्द्र की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘मैंने टीके की पहली खुराक ले ली है, इसके लिए चिकित्सकों का शुक्रिया।’’ वरुण ने लोगों से टीका लगवाने की भी अपील की।

गौरतलब है कि दिसंबर 2020 में फिल्म ‘‘जुग जुग जियो’’ की चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान वरुण धवन, नीतू कपूर, मनीष पॉल और निर्देशक राज मेहता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। हालांकि, कुछ सप्ताह बाद वे सभी ठीक हो गए थे।

भाषा

रवि कांत सुभाष

सुभाष