कांस्टेबल की गुंडागर्दी! पहले तो बीच सड़क में खुद ही वाहन का गेट खोला, राहगीर के टकराने पर उल्टा उसी को पीटा, देखिए वीडियो

कांस्टेबल की गुंडागर्दी! पहले तो बीच सड़क में खुद ही वाहन का गेट खोला, राहगीर के टकराने पर उल्टा उसी को पीटा, देखिए वीडियो

कांस्टेबल की गुंडागर्दी! पहले तो बीच सड़क में खुद ही वाहन का गेट खोला, राहगीर के टकराने पर उल्टा उसी को पीटा, देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: November 9, 2020 5:10 pm IST

इंदौर। ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ ये वाली कहावत तो अपने जिंदगी में कई बार सुनी होगी लेकिन इसे आपने आंखों के सामने चरित्रार्थ होते देखें होंगे ऐसा शायद न हुआ हो, लेकिन हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे है जो इस कहावत पर बि​ल्कुल फिट बैठता है। बात है देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की। जहां पुलिस विभाग के एक कांस्टेबल ने पहले तो खुद गलती की फिर उल्टा पीड़ित को पीटने लगा।

ये भी पढ़ें:नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक दावा, कल मरवाही में भाजपा की होगी जीत, विष्णुदेव साय ने धान खरीदी में…

कांस्टेबल कालीचरण की यह गुंडागर्दी सामने आई है। छोटी ग्वालटोली थाना के कांस्टेबल कालीचरण की गुंडागर्दी का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई। कांस्टेबल ने पहले तो खुद बीच सड़क पर पुलिस वाहन का गेट खोला जिससे पीछे से आ रहे आम राहगीर की बाइक टकरा गई वह सड़क पर गिर भी पड़ा।

ये भी पढ़ें: कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा, नकली कीटनाशक बेचने वालों पर हो का…

उसके बाद पीड़ित के विरोध करने पर कांस्टेबल ने पुलिस वाहन से डंडे निकालकर की उल्टे उसी राहगीर की पिटाई कर दी। बर्बरता पूर्वक मारपीट का यह वीडियो CCTV में कैद हो गया। घटना छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस इलाके में एक सप्ताह से घूम रहा 45 हाथियों का दल, ग्…

वहीं IBC24 में खबर दिखाए जाने के बाद मारपीट के आरोपी कांस्टेबल कालीचरण को लाइन अटैच कर दिया गया है। DIG हरिनारायण चारी मिश्र ने यह कार्रवाई की है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com