महापौर की मौजूदगी में उनके पति ने पड़ोसी से की मारपीट, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, महापौर ने कहा खुद के बचाव में उठाया कदम

Ads

महापौर की मौजूदगी में उनके पति ने पड़ोसी से की मारपीट, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, महापौर ने कहा खुद के बचाव में उठाया कदम

  •  
  • Publish Date - February 8, 2021 / 02:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

भिलाई। नगर पालिक निगम चरोदा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवबलौदा में महापौर चंद्रकांता मांडले के पति सनत मांडले द्वारा अपने पड़ोसी रमेश सोनवानी के निर्माण कार्य को तोड़ने और मारपीट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जबकि महापौर मांडले उस वक्त स्वयं मौजूद थी। महापौर मांडले अब इस पर सफाई दे रही हैं कि जो कुछ हुआ वह अपनी रक्षा के लिए किया गया, लेकिन पड़ोसी द्वारा घर बनाने पर रात नौ बजे स्वयं देवबलोदा जाकर निर्माण कार्य को रोकने व तोड़फोड़ करने वाले पति सनत मांडले पड़ोसी को तमाचा जड़ते नजर आ रहें हैं। आरोप है कि मेयर पति ने पड़ोसी को उस वक्त तमाचा जड़ा जब पड़ोसी ने मेयर पति को गंदी गालियां दी।

ये भी पढ़ें: मैं सीएम की रेस में न था, न हूं…बाबा जानें अपनी बात, जानिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ऐसा क्य…

भिलाई चरोदा मेयर चन्द्रकान्ता मांडले और उनके पति डॉ. सनत मांडले देवबलौदा को लेकर अब विवादों में आ गए हैं। पूरा विवाद पड़ोसी के निर्माण कार्य को तोड़ने और मारपीट का है। घटना 7 फरवरी की देर रात देवबलौदा की बताई जा रही है। जिसमें मांडले और उनके पड़ोसी के बीच जमकर विवाद हो रहा है। इस विवाद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो महज ढाई मिनट का है। इस ढाई मिनट के वीडियो में शुरुआत में बहस और आखिरी के 10 सेकंड में तमाचा जड़ने का सीन है। वीडियो में मेयर चंद्राकांता के पति सनत मांडले ने पड़ोसी राजेश सोनवानी को तमाचा जड़ते दिखाई दे रहा है। उनके साथ मेयर चंद्रकांता भी दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़ें: असम दौरे से लौटे सीएम भूपेश बघेल, कहा- बीजेपी के वादे सिर्फ जुमले ह…

जानकारी के मुताबिक घटना देवबलोदा मेयर के घर के पास की बताई जा रही है। जहां मेयर व उनके पति ने कुछ हिस्से पर दुकान का निर्माण करा लिया है। वहीं चन्द्रकान्ता मांडले स्वयं पड़ोसी सीमा और उसके पति राजेश द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने पहुंच गए । वीडियो में महापौर पड़ोसी पर अपनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा रही हैं। वायरल वीडियो में मेयर व उनके पति का पड़ोसी के साथ जमकर विवाद हो रहा है।