रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी अलग अलग जगहों पर रावण दहन के दौरान हादसे हो गए। हालांकि गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पहला हादसा रायगढ़ के खरसिया में हुआ, जहां पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी आतिशबाजी की चिंगारी की चपेट में आ गए, जिसमें वे बालबाल बच गए।
पढ़ें- दशहरे के दिन दर्दनाक हादसा, रावण दहन देख रहे लोगों को ट्रेन ने रौंदा, 60 से ज्यादा लोगों की मौत
दरअसल हादसा उस वक्त हुआ जब ओपी चौधरी रावण दहन कर रहे थे। खरसिया के टाउन हाल मैदान में दशहरा उत्सव का आयोजन था जिसमें ओपी चौधरी बतौर अतिथि थे। रावण दहन के दौरान जब वे रॉकेट में आग लगा रहे थे, जिसकी चिंगारी पीछे की ओर निकली जो कि ओपी चौधरी के चश्मे से जा टकराई।
पढ़ें-नहीं रहा भाईजान का प्यार, मायूस सलमान ने ऐसे जताया दुख
हालांकि चश्मा होने की वजह से ओपी को किसी तरह की चोट नहीं आई। तो वहीं दूसरी ओर भिलाई में रावण दहन के दौरान ड्रोन कैमरे की वजह से हादसा हो गया। सेक्टर 7 में दशहरा मैदान में रिमोट हेलीकॉप्टर से हादसा हुआ, जिसमें मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय की बेटी जख्मी हो गयीं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वेब डेस्क, IBC24