लोरमी। लोरमी इलाकें के साल्हेघोरी में पुल निर्माण में किये जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों नें मोर्चा खोल दिया है।ज्ञात हो कि यहां पर अमलीडीह से लेकर डिंडौरी तक 8.5 किमी लंबी सड़क बनानें का काम प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। लगभग 7 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क का ठेका निशांत जैन लैण्डमार्क इंजीनियर नाम की कंपनी के पास है। इसी कंपनी के द्वारा साल्हेघोरी के पास पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें –कमलनाथ का फैसला- धार्मिक न्यास, धर्मस्व और आनंद विभाग की जगह बनेगा अध्यात्म विभाग
इस प्रकरण में ग्रामीणों की ऐसी शिकायत है कि निर्माणाधीन पुलिस में मटेरियल का उपयोग ठीक नही किया जा रहा है। पुल निर्माण में लाल गिट्टी का उपयोग ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है। इस बात के विरोध में भारी संख्या में ग्रामवासी मौके पर पहुंचकर विरोध करते हुए काम को रोक दिये। जिसके बाद पुरे मामले की शिकायत ग्रामीणों नें फोन के माध्यम से विभाग के आलाअधिकारियों से की है। वहीं इसमें जल्द ही कार्रवाई नही होनें पर ग्रामीण आगे प्रदर्शन करनें की तक बात कह रहे हैं।