बारातियों ने की ऐसी हरकत… दुल्हन ने किया शादी से इनकार

बारातियों ने की ऐसी हरकत... दुल्हन ने किया शादी से इनकार

बारातियों ने की ऐसी हरकत… दुल्हन ने किया शादी से इनकार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: May 1, 2018 9:07 am IST

मंडला। हमारे घर के बड़े-बूजुर्ग हमसे सदैव यह बात कहते है कि शराब बसी बसाई ग्रहस्थी उजाड़ने का काम करती है। लेकिन इस बार शराब ने एक ग्रह्स्थी बसने से पहले ही उजाड़ दी मामला मध्यप्रदेश के मंडला का है जहां जबलपुर के मोहापानी कुंडम से आई एक बारात को बिना दुल्हन अपने घर लौटना पड़ा इतना ही नहीं पुलिस और थानेे के चक्कर अलग से लगाने पड़े।

यह भी पढ़ें – शादी के जश्न में मातम, हर्ष फायरिंग का शिकार हुआ दूल्हा

विवाद की शुरूआत उस समय हुई जब नशे में धुत्त वर पक्ष के कुछ युवा अश्लील डांस पर उतर आए, ऐसा होता देख उन्हे रोकने आगे आए वधु पक्ष के लोगों से भी उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। बस यही से मामला बिगड़ गया जब इस बात की खबर वधु पक्ष के पिता को लगी तो उन्होंने ऐसे शराबखोर परिवार में बेटी की शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें – बीजेपी चुनाव प्रबंध समिति की बैठक, मिशन 2018 फतह के लिए बनेगी रणनीति

उनका कहा है कि वे ऐसे परिवार में अपनी बेटी नहीं देना चाहते जहां लोग शराब पीते हो। उन्होंने कहा कि अभी ये हाल है तो आगे न जाने ये लोग मेरी बेटी का क्या हाल करेंगे लिहाजा मैं ऐसे परिवार में अपनी बेटी का विवाह हरगिज नहीं करूंगा। इतना ही नहीं वधु पक्ष ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में भी कर दी है।   

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में