माओवादियों के कैंप का वीडियो वायरल, मुठभेड़ के दौरान घायलों को निकालने की ट्रेनिंग

Ads

माओवादियों के कैंप का वीडियो वायरल, मुठभेड़ के दौरान घायलों को निकालने की ट्रेनिंग

  •  
  • Publish Date - June 24, 2018 / 07:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

जगदलपुर। बस्तर मे आतंक मचा रहे नक्सलियों के ट्रेनिंग कैम्प का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नक्सलियों को ट्रेनिंग और मुठभेड़ के दौरान घायलों को सुरक्षित निकास ले जाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। खासकर महिला नक्सलियों को मुठभेड़ के दौरान घायलों को उठाकर ले जाने की ट्रेनिंग लेते दिखाया गया है। 

ये भी पढ़ें- बचेली में माओवादियों का उत्पात, भांसी-कामलूर स्टेशन के बीच पटरी उखाड़ने से मालगाड़ी डीरेल

गौरतलब है की इससे पहले भी कई नक्सल वीडियो सामने आ चुके हैं। जिसमें माओवादियों ने पुलिस फोर्स पर हमले की वीडियो वायरल किया गया था। लेकिन इस वीडियों में मुठभेड़ के दौरान घायल नक्सली कैसे अपने साथियों की मदद करते हैं उसे वायरल किया गया है। वीडियो में नक्सली अपनी जान बचाने की ट्रेनिंग लेते दिखाई पड़ रहे है।  

ये पढ़ें- अस्पताल में हाथी, स्टाफ और मरीजों में दहशत

आपको बतादें दक्षिण बस्तर में सुरक्षाबलों द्वारा बीते कुछ समय मे तीन बड़े ऑपरेशन समेत कई नक्सल विरोधी ऑपरेशन चलाए गए हैं जिनमें प्रहार वन प्रहार टू एंव प्रहार थ्री में सुरक्षाबलों का कई बार नक्सलियो से मुठभेड़ हुआ है। जिसमें फोर्स ने कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया था। फोर्स की ओर से ये भी बयान आता रहा है कि नक्सली अपने घायल साथियों को लेकर भागने में कामयाब हो गए।

ये भी पढ़ें-  स्कूल से निकलकर 4 किमी दूर सड़क पर खेल रहा था 4 साल का छात्र, टला बड़ा हादसा

नक्सलियों की ओर से जारी इस वीडियो में फोर्स के दावे और बयान सच साबित हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ये विडियो सुकमा बीजापुर एंव तेलंगाना के सीमावरती जंगल का है जहां नक्सलियो ने ट्रेनिंग सेंटर बना रखा है। IBC24 के पास भी ये वीडियो मौजूद लेकिन आईबीसी 24 इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

वेब डेस्क, IBC24