Reported By: SuryaPrakash Chandrawanshi
,Kawardha Love Affair Murder/Image Credit: IBC24 File
Kawardha Love Affair Murder: कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में लापता युवक कोमल वर्मा की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि शव के कई टुकड़े कर बोरी में भरकर फेंक दिया गया था। पुलिस ने जब बोरी खोली तो उसके अंदर युवक का शव टुकड़ों में मिला।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला मंदाकिनी वर्मा और मृतक कोमल वर्मा के बीच प्रेम संबंध (Kawardha Love Affair Murder) थे। मृतक ने महिला का अश्लील वीडियो बना रखा था और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इसी से परेशान होकर महिला ने 28 मई की रात को कोमल वर्मा को अपने घर बुलाया और लोहे के पाना से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला, उसके पति रामस्नेही वर्मा और देवर रुपेश वर्मा ने शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब 15 किलोमीटर दूर सोंढा गांव में फेंक दिया। कल बरामद हुए शव के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि कल बीते शनिवार को जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में सोढ़ा गांव के खेत के पास एक बोरी में युवक का क्षत-विक्षत (Kawardha Love Affair Murder) शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा के रूप में हुई है। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि शव के कई टुकड़े कर बोरी में भरकर फेंक दिया गया था। पुलिस ने जब बोरी खोली तो उसके अंदर युवक का शव टुकड़ों में मिला। शव की पहचान बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा के रूप में हुई। मृतक 28 मई से लापता था और 29 मई को परिजनों ने पोड़ी चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। प्रेम प्रसंग से जुड़े इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।