भोपाल। योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा है कि पूरे देश में बेरोजगारी एक बड़ा प्रश्न है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर भी इस दिशा में काम नहीं कर पा रही हैं, लेकिन पतंजलि में हमने एक महीने में सेल्स विभाग में 11 हजार लोगों को नौकरी दी हैं। उन्होंने कहा कि और आने वाले 6 से 7 महीने में 20 हजार नए लोगो को नौकरियां और देंगे।
योग गुरु एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे थे। स्वामी अग्निवेश की पिटाई वाले मामले में उन्होंने कहा कि सभी को अभिव्यक्ति की आजादी इस तरह से उनके साथ मारपीट करना उचित नहीं था।\
यह भी पढ़ें : समय खत्म होने से पहले मप्र सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले का आवंटन किया निरस्त
इसी तरह एमपी में बाबाओं को मंत्री दर्जा देने पर बाबा रामदेव ने कहा, मुझे मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नहीं बनना है जिन्हें बनना हो उससे सवाल करिए।
वेब डेस्क, IBC24