छतरपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गुरुवार देर शाम चंदला में आयोजित जनआशीर्वाद यात्रा की सभा के दौरान मंच से नीचे गिर गए। ये हादसा मंच से नीचे उतरते वक्त हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया। वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान चंदला में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की आमसभा रखी गई थी। इस दौरान मंच से नीचे उतरते हुए उनका पैर फिसल गया और वे मंच से नीचे गिर पड़े। आसपास मौजूद कार्यकर्ताओं ने उठाया।
देखिए वीडियो
वेब डेस्क, IBC24