सोशल साइट्स के जरिए चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भांडाफोड़, देखिए वीडियो

सोशल साइट्स के जरिए चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भांडाफोड़, देखिए वीडियो

सोशल साइट्स के जरिए चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भांडाफोड़, देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: July 31, 2018 12:26 pm IST

ग्वालियर। सोशल साइट के जरिए सेक्स रैकेट चलाने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से दो पुरुष हैं और एक महिला शामिल है। इस गिरोह के कब्जे से दो युवतियों को मुक्त कराया गया है। दोनों ही युवती आसाम की रहने वाली हैं। राज्य साइबर सेल का मानना है कि इस गिरोह के तार कई नामी गिरामी लोगों से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

दरअसल राज्य साइबर सेल लगातार अश्लील साइटों पर नजर रखे हुए हैं। इसी दौरान सेल को एक साइट पर कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे उनके होश उड़ गए क्योंकि इस साइ पर कुछ फोन नंबर दिए गए थे। इन नंबर के साथ साफ लिखा था कि इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क करके लड़कियों को बुलाया जा सकता हैजब साइबर सेल की टीम ने नकली ग्राहक बनकर इन नंबरों पर संपर्क किया तो पता चला कि कुछ लोग ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में देह व्यापार का कारोबार करते हैंइस सूचना के बाद साइबर सेल ने इलाके में छापामार कार्रवाई की पुलिस ने एक फ्लैट से दो युवतियो के साथ कुलदीप तोमर और मोनू साहू को गिरफ्तार किया इनके साथ ही एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया गया

यह भी पढ़ें : खुदकुशी करने रेलवे ट्रैक पर लेटे शख्स को लोगों ने बचाया.. देखें वीडियो

साइबर पुलिस का कहना है कि कुलदीप तोमर, मोनू साहू और एक अन्य महिला व्यापार को संचालित करते हैंमौके से बरामद दोनों ययुवतियां आसाम की रहने वाली हैं। इन्हें दिल्ली के एक राजू नामक युवक ने काम करने के बहाने ग्वालियर के डबरा में रहने वाले मोनू साहू के पास भेजा थाजैसे ही दोनों युवतियां मोनू के पास आई तो मोनू ने इन्हें बंधक बनाकर देह व्यापार के कारोबार में धकेल दिया

पुलिस द्वारा मुक्त कराई गई युवतियों का कहना है कि उनसे जबरन यह कारोबार कराया जा रहा था, उन्हें घर भी नहीं जाने दिया जाता था एक रात के एवज में उन्हे 500 रुप दिए जाते थेजब वह विरोध करती थी तो उनके साथ मारपीट की जाती थी और उनको प्रताड़ित किया जाता था

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी मिले अस्पताल में भर्ती करूणानिधि से, कहा- वे मजबूत शख्सियत हैं

राज्य साइबर सेल ग्वालियर के SP सुधीर अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने बड़ी ही गोपनीय तरीके से आरोपियों तक पहुंचने की योजना बनाई थी क्योंकि अगर आरोपियों को उनकी योजना की भनक लग जाती तो वह भाग सकते थे या युवतियों को अंडर ग्राउंड कर सकते थेपुलिस ने इनके पास से कुछ कांटेक्ट नंबर और दस्तावेज भी बरामद किए हैंसेल का मानना है कि इनके तार दिल्ली और पश्चिम बंगाल से भी जुड़े हैं हालांकि इस गिरोह का एक अन्य साथी अभी फरार हैयह लोग लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर लाते थे और बंधक बनाकर उनसे यह कारोबार कराते थे पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि इन युवतियों को ग्वालियर के साथ-साथ अन्य जिलों में भी देह व्यापार के लिए भेजा जाता था

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में