माननीयों के लिए प्लेटफॉर्म तक पहुंची गाड़ियां, लालबत्ती गई लेकिन जलवा बरकरार, देखिए वीडियो

माननीयों के लिए प्लेटफॉर्म तक पहुंची गाड़ियां, लालबत्ती गई लेकिन जलवा बरकरार, देखिए वीडियो

माननीयों के लिए प्लेटफॉर्म तक पहुंची गाड़ियां, लालबत्ती गई लेकिन जलवा बरकरार, देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: August 29, 2018 10:23 am IST

भोपाल। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा नियमों को तोड़कर ग्वालियर में प्लेट फॉर्म पर गाडी ले जाने का वीडियो सामने आने के बाद सियासत भी शुरू हो गई है ! कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि बीजेपी की पुरानी आदत है। नियमों को तोड़ना और नियमों को नहीं मानना ! कमलनाथ के इस बयान के बाद बीजेपी के नेताओं भी कमलनाथ पर हमला बोलना शुरू कर दिया है ! बीजेपी नेता प्रदेश सरकार के मंत्री उमा शंकर गुप्ता ने कहा है की कमलनाथ बुजुर्ग नेता और उनकी स्मरण शक्ति क्षीण हो गई है ! उमा शंकर गुप्ता ने कहा है की कांग्रेस के जमाने प्लेटफॉर्म पर क्या हुआ करता था उन्हें याद दिलाना चाहिए !वंही बीजेपी प्रवक्ता और भोपाल सांसद अलोक संजर ने इसे कांग्रेस की मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति बताया है ! 

पढ़ें- बरसात में दलदल में तब्दील सड़क, छात्रों के लिए तकलीफदेह है तीन किमी स्कूल का सफर

देखें वीडियो-

जानें क्या है पूरा मामला..

गौरतलब है मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन परिसर से सामने आया है। जहां देर रात केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की गाड़ी उन्हें रिसीव करने के लिए प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंच जाती है। तो वहीं सुबह के वक्त सूबे की शिवराज सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की गाड़ी भी उन्हें रिसीव करने के लिए सीधे प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाती है।

पढ़ें-देपालपुर में तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा

हैरानी की बात ये है कि मौके पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के जवानों और अधिकारियों की हिम्मत तक नहीं होती है कि वो कोई कार्रवाई कर सके। वो तो मूकदर्शक बने मंत्रियों की खिदमत होता देखते रहे। हालाकि आईबीसी 24 द्वारा मामला रेलवे के अधिकारियों के सामने लाने के बाद मौके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने और नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई की बात हो रही है। तो वहीं मंत्री सफाई देते नजर आ रहे हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में