सामुदायिक भवन का उपयोग हो रहा था भाजपा के प्रचार के लिए, निर्वाचन आयोग ने मारा छापा

Ads

सामुदायिक भवन का उपयोग हो रहा था भाजपा के प्रचार के लिए, निर्वाचन आयोग ने मारा छापा

  •  
  • Publish Date - October 15, 2018 / 10:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग पैनी नजर रखे हुए है। इसी कड़ी में आयोग के अधिकारियों ने सोमवार को रायपुर के तात्यापारा वार्ड में छापा माराआरोप था कि नगर निगम सभापति यहां बने निगम के सामुदायिक भवन का उपयोग भाजपा के प्रचार के लिए कर रहे थेमौके पर पहुंचे अधिकारियों को शिकायत सही भी मिली

स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को भवन में दो दिन पहले आयोजित बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन और सभापति की तस्वीरें उपलब्ध कराईइन तस्वीरों को खुद सभापति के करीबी और भाजपा कार्यकर्ता अश्वनी विश्वकर्मा ने फेसबुक के माध्यम से पोस्ट किया था।

यह भी पढ़ें : एनआईए का खुलासा, हरियाणा में बनी मस्जिद में लगा है आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का पैसा 

अधिकारियों ने पुलिस के साथ इलाके का दौरा किया तो यहां शासकीय भवन के अलावा जगह-जगह दीवारों पर भाजपा नेताओं के नारे लिखे मिले। इसके बाद लोगों ने रिर्टिंग अधिकारियों ने आला अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर लोगों का बयान लिया और पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की

वेब डेस्क, IBC24