ओपी चौधरी का धमकीभरा अंदाज,कहा-जो सही चीजों में साथ नहीं देंगे मैं उनपर कहर बनकर टूटूंगा
ओपी चौधरी का धमकीभरा अंदाज,कहा-जो सही चीजों में साथ नहीं देंगे मैं उनपर कहर बनकर टूटूंगा
रायगढ़। रायगढ़ जिले की सबसे हाईप्रोफाइल सीट इस बार खरसिया है, जहां से भाजपा ने कलेक्टर का पद छोड़कर पार्टी ज्वाइन करने वाले ओपी चौधरी को प्रत्याशी बनाया है, वहीं उनके मुकाबले में कांग्रेस के विधायक उमेश पटेल मैदान में हैं। लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर बीजेपी प्रत्याशी ओपी चौधरी का एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।
देखें वीडियो-
पढ़ें- कांग्रेस नेता एजाज ढेबर गिरफ्तार, कोर्ट ने दिया जेल भेजने का आदेश
इस वीडियो में ओपी चौधरी एक सभा को संबोधित करते नजर आ रहे हैं, जिसमें कुछ भाजपा के नेता भी हैं। ये वीडियो खरसिया विधानसभा के ग्राम टपरदा में एक चुनावी सभा का है। जिसमें ओपी चौधरी ये कहते नजर आ रहे हैं कि 2019 में मोदी दिल्ली में प्रचंड बहुमत से सरकार बना रहे हैं और 2018 में रमन सिंह फिर से सरकार बना रहे हैं। साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि भाजपा का हिस्सा होने के कारण वे भी बेहद पॉवरफुल व्यक्ति रहेंगे।
पढ़ें-मंत्री मूणत ऐसे मांग रहे वोट, वोटरों से कहा- गड़बड़ाए तो सबको चिंता करने की जरूरत
आप लोग जो सही चीजों के लिए मेरा साथ देंगे उनके लिए मैं हमेशा साथ रहूंगा और जो सही चीजों के लिए साथ नहीं देंगे उनके लिए मैं कहर बनकर टूटूंगा। हालांकि इस वीडियो के संबंध में भाजपा की ओर से कोई बयान अब तक नहीं आया है। लेकिन कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर पार्टी को घेरने में लगी है। कांग्रेस का ये भी का आरोप है कि चुनावी मंच पर भाजपा प्रत्याशी वोट मांगने की बजाए मतदाताओं को धमका रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


