दुर्ग। भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दुर्ग के पुराना गंजमंडी में सभा की। योगी यहां दुर्ग शहर भाजपा प्रत्याशी चन्द्रिका चंद्रकार के समर्थन में वोट की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पाण्डेय भी उपस्थित थी। सरोज पाण्डेय ने कार्यकम में संबोधन के दौरान कांग्रेस के मोतीलाल वोरा सहित दुर्ग शहर कांग्रेस प्रत्याशी पर जमकर निशाना साधा। सरोज ने मोतीलाल वोरा पर मुख्यमंत्री रहते दुर्ग शहर के विकास में कोई योगदान ना देने की बात कही।
देखें वीडियो-
पढ़ें-रमन ने किया 18 में से 14 सीट जीतने का दावा, जनता को बताया भाजपा
सरोज ने कहा अरुण वोरा सीधे तो है लेकिन वो कोई काम नहीं कर पाते। वहीं स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। योगी ने नक्सलवाद को देशद्रोह करार देते हुए कश्मीर में आतंकवाद की समस्या के पीछे राहुल के खानदान को जिम्मेदार बताया। तो वहीं कांग्रेस के कपिल सिब्बल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अयोध्या मंदिर 2019 तक ना बने इसके लिए कोर्ट में अर्जी भी लगाते हैं।
पढ़ें- पहले चरण की 18 सीटों के लिए मतदान सोमवार को, जानिए कहां किनके
योगी ने तेजतर्रार अंदाज में कहा देश में संकट आने पर राहुल गांधी को नानी याद आ जाती है और वे इटली भाग जाते है राहुल की खुद की स्वतंत्र सोच नहीं है वे अपनी टीम के द्वारा लिखे भाषण को पढ़ते हैं उन्हें कुछ आता ही नहीं। आगे कहा कि हिन्दू को आतंकवाद बताने का काम भी राहुल गांधी करते आ रहे हैं। योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस में वंशवाद हावी है भाजपा वंशवाद से कोसो दूर है। नक्सल समस्या पर योगी ने कहा रमन राज में ही नक्सलवाद अंतिम सांस ले रहा है।
वेब डेस्क, IBC24