पुलिस लाइन में ढही पानी की टंकी आरक्षक की मौत.

Ads

पुलिस लाइन में ढही पानी की टंकी आरक्षक की मौत.

  •  
  • Publish Date - March 29, 2018 / 06:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

 ये शहर है हादसों का अगर ऐसा हम बोले तो कोई अतिश्योक्ति  नहीं होगी कभी  कोई ढाबे में खाना खा रहा है और ट्रक उस पर आ धसे या फिर कार चलते चलते सीधे पेड़ से टकरा जाये इसे अनहोनी से ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। 

ये भी पढ़े – काम में ढिलाई के चलते शैक्षिक समन्वयक सस्पेंड

आज रायपुर के पुलिस लाइन में भी ऐसा ही कुछ हुआ जब एक आरक्षक पानी टंकी के नीचे खड़ा था और अचानक वो टंकी भरभरा कर गिर गई जिससे स्पॉट पर ही आरक्षक की मौत हो गयी वहीं एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल है। 

ये भी पढ़े -तेज रफ़्तार कार गिरी कुआं में डॉ की मौत

 घटना रायपुर के पुलिस लाइन की है, जहां एक जर्जर टंकी भरभराकर नीचे गिर गयी, हादसे के वक्त आरक्षक टंकी पर चढ़कर उस पर काम कर रहा था.. इसी दौरान टंकी अचानक से धंस गयी और उस पर चढ़े एक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृत आरक्षक का नाम जयसिंह यादव है, जो पुलिस लाइन में ड्राइवर के पोस्ट पर पदस्थ है, वहीं एक अन्य आरक्षक एन के व्यास गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

बताया जा रहा है कि  मृतक जवान जयसिंह अग्रवाल गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक टंकी के मरम्मत का काम नगर निगम के टेक्निकल लोगों की मौजूदगी में होना था.लेकिन ये काम जवानों से कराया जा रहा था।

web team IBC24