कोरोना के लक्षण के बिना भी धनी लोग आईसीयू बेड पर कब्जा जमाए हुए हैं:महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री

Ads

कोरोना के लक्षण के बिना भी धनी लोग आईसीयू बेड पर कब्जा जमाए हुए हैं:महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री

  •  
  • Publish Date - September 2, 2020 / 02:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

मुंबई, दो सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं होने के बाद भी ‘अमीर लोग’ अस्पतालों में आईसीयू बेड पर कब्जा जमाए हुए हैं।

वह कोविड-19 के कारण मराठी समाचार चैनल के एक पत्रकार की मौत के बारे में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 संक्रमण के किसी भी लक्षण के बिना भी धनी लोगों ने आईसीयू बेड पर कब्जा कर लिया है।’’

टोपे ने कहा, ‘‘संक्रमण ग्रामीण इलाकों में फैल रहा है। करीब 80 प्रतिशत संक्रमित लोग ऐसे हैं जिनमें कोई लक्षण नहीं था। लेकिन अगर कुछ अमीर लोगों ने बिना किसी संक्रमण या लक्षण के बेड पर कब्जा जमा रखा है, तो इस चलन पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।’’

पत्रकार (42 ) का बुधवार को पुणे में निधन हो गया। उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें समय पर उचित एम्बुलेंस नहीं मिली।

अस्पताल में बेड और एम्बुलेंस की कमी के बारे में पूछे जाने पर टोपे ने कहा, ‘जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निजी एम्बुलेंस लेकर उनका उपयोग किया जाए। मैं पत्रकार की मौत के बारे में पता लगाऊंगा।’’

भाषा अविनाश नरेश

नरेश