हवस में अंधी औरत ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

Ads

हवस में अंधी औरत ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

  •  
  • Publish Date - June 23, 2017 / 06:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

 

उसकी मांग में सिंदूर भले ही किसी और के नाम का था लेकिन दिल में सूरत उसने किसी और की बसा रखी थी. हवस में अंधी उस औरत ने अपने महबूब के साथ मिलकर अपने ही सुहाग को उजाड़ दिया. पुलिस को भी इन गुनहगारों ने गुमराह करने की पूरी कोशिश की. लेकिन आखिरकार गुनाह सबके सामने आ ही गया.

मप्र के डबरा में 18-19 जून की दरम्यानी रात को हुई कत्ल की एक वारदात की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. कातिल कोई और नहीं बल्कि वो निकली जो कातिल की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा करती थी. जी हां बीवी ने ही की थी बृजेंद्र जाटव की हत्या. बृजेंद्र का शव मिलने के बाद जब पुलिस ने हर पहलू की बारीकी से तफ्तीश की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ. 

दरअसल, बृजेंद्र की बीवी जसोदा उर्फ रानी के नई बस्ती के रहने वाले पवन जाटव से नाजायज ताल्लुकात थे. दोनों मृतक बृजेंद्र को धोखा दे रहे थे. और जब वो रास्ते में आया तो दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का इरादा कर लिया. 18-19 जून की दरम्यानी रात बृजेंद्र सो रहा था इसी दौरान जसोदा ने तकिया से उसका मुंह दबाया और उसके प्रेमी पवन रुमाल से गला दबाकर बृजेंद्र की हत्या कर दी. हत्या के खुलासे के बाद दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.

दोनों ने अपना गुनाह छुपाने की भरपूर कोशिश की. इसके लिए उन्होंने ये कहकर पुलिस को गुमराह किया कि बृजेंद्र का भाईयों से कुछ विवाद हुआ था. लेकिन जांच में कहानी कुछ और निकली. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई हर रंग की तकिया और काले रंग की रुमाल भी बरामद कर ली है. ताकि हत्यारों को बचने का कोई मौका न मिले.गुनहगार अब सलाखों के पीछे हैं. वो अब भले ही पछता रहे हों लेकिन जो चला गया वो लौटकर तो नहीं आएगा. वैसे भी पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे का होता है. लेकिन इसमें एक की बेइमानी भी जान पर भारी पड़ती है.