चिता पर लिटाने के बाद जीवित मिली महिला, मेकाहारा अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर, जिंदा महिला को डॉक्टर ने बताया था मृत

चिता पर लिटाने के बाद जीवित मिली महिला, मेकाहारा अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर, जिंदा महिला को डॉक्टर ने बताया था मृत

चिता पर लिटाने के बाद जीवित मिली महिला, मेकाहारा अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर, जिंदा महिला को डॉक्टर ने बताया था मृत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: April 28, 2021 1:48 pm IST

रायपुर। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का फिर एक बड़ा कारनामा सामने आया है, प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, मेकाहारा में सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई है, यहां डॉक्टर ने एक जीवित बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। बाद में जब चिता पर लिटाने पर पल्स चलती मिली तो महिला को चिता से उठाकर लाया गया। 

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 1 मई से शुरू होने वाला कोरोना टीकाकरण अभिय…

दरअसल,  दरअसल, अस्पताल में बुजुर्ग महिला के भांजी को डॉक्टरों ने डेथ सर्टिफिकेट थमाने के बाद उनका अंतिम संस्कार करने के लिए कहा, लेकिन युवती ने अपनी नानी का चे​क किया तो उनका शरीर गर्म था और वे शरीर ठंडा होने का इंतजार करती रही। काफी समय तक जब उनका शरीर ठंडा नहीं हुआ तो वे डॉक्टर से गुहार लगाई, जब महिला के शरीर को चेक किया गया तो उनकी पल्स चल रही थी। अर्थी से उठाकर वापस अस्पताल महिला को लाया गया।

ये भी पढ़ें: अब निजी अस्पताल और पैथलैब भी कर सकेंगे कोरोना टेस्ट, ICMR से अप्रूव…

बताया जा रहा है कि महिला राजधानी रायपुर के कुशालपुर की रहने वाली है, जिनकी उम्र 73 वर्ष है। स्वास्थ्य विभाग की यह बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। 

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Aitz_31-zFg” title=”YouTube video player” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com