महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघ के संदिग्ध हमले में महिला की मौत

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघ के संदिग्ध हमले में महिला की मौत

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघ के संदिग्ध हमले में महिला की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: March 31, 2021 11:27 am IST

चंद्रपुर, 31 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बुधवार सुबह बाघ के संदिग्ध हमले में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना एक जंगल के जनाला क्षेत्र में हुई। महिला की पहचान अगाडी गांव की रहने वाली कल्पना नामदेव वडाई के रूप में हुई है। वह महुआ का फूल चुनने अन्य महिलाओं के साथ वहां गई थी।

मुख्य वन संरक्षक (चंद्रपुर क्षेत्र) एन आर प्रवीण ने बताया कि ऐसा संदेह है कि बाघ ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वन विभाग की योजना घटनास्थल के निकट कैमरा लगाने की है ताकि इस क्षेत्र में इस वन्य जीव की मौजूदगी की पुष्टि हो सके। ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व चंद्रपुर जिले में ही स्थित है। यह घटना आरक्षित क्षेत्र से 30 किमी की दूरी पर हुई है।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में