युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्विटर में लगायी इच्छा मृत्यु की गुहार

Ads

युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्विटर में लगायी इच्छा मृत्यु की गुहार

  •  
  • Publish Date - March 26, 2018 / 12:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

आज छत्तीसगढ़ के   जशपुर की दिव्यांग युवती  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इच्छा मृत्यु की गुहार लगायी है । बता दें की कुनकुरी की रहने वाली सुनीता महंत ने आज एक ट्वीट प्रधानमंत्री मोदी के नाम लिखा है जिसमे उसने अपनी विकलांगता और पिता की गरीबी के चलते इच्छा मृत्यु की मांग की है। 

 

बता दें की सुनीता महंत  सेरेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी की वजह से वो विकलांग हो गयी है, उसका लेफ्ट साइड का बॉडी पार्ट काम करना बंद कर चुका है। ना तो वो बोल पाती है और ना ही ठीक ढंग से चल पाती है.ऊपर से उसकी माँ की मौत हो चुकि है उसने बहुत तकलीफ से अपनी पढ़ाई की है लेकिन नौकरी न मिलने के कारण अब वो हताश हो चुकि है। 

 

सुनीता के ट्वीट को देखकर एक बात साफ नज़र आ रही है की उसने सोशल मीडिया के माध्यम से नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के लिए सबसे अच्छा साधन माना है। क्योंकि गौर करने वाली बात ये भी है की सुनीता ने अपना ट्विटर अकॉउंट मार्च 2018 में ही ओपन किया है और प्रधानमंत्री को लिखा पत्र ही उसका पहला पोस्ट है। 

 

 

वेब टीम IBC24