बिलासपुर में सीवरेज प्रोजेक्ट में काम के दौरान आज एक बड़ा हादसा हुआ। जब ट्रेंचलेस पद्धति से काम करने के लिए 15-20 फीट गहरे में उतरे मजदूर पाइपलाइन डाल रहे थे… तभी अचानक 50 फीट चैड़ी सड़क नीचे धसकने लगी। आनन-फानन में मजदूरों ने किसी तरह जान बचाई और वे गड्ढे में दबते-दबते बाल-बाल बच गए। इस हादसे ने कांग्रेस को सीवरेज के खिलाफ प्रदर्शन का एक और मौका दे दिया।