‘आपकी सरकार आपके द्वार’ योजना में लापरवाही, तय समय पर नहीं पहुंचे कोई भी अधिकारी

'आपकी सरकार आपके द्वार' योजना में लापरवाही, तय समय पर नहीं पहुंचे कोई भी अधिकारी

‘आपकी सरकार आपके द्वार’ योजना में लापरवाही, तय समय पर नहीं पहुंचे कोई भी अधिकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: August 3, 2019 4:14 am IST

इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ (Aapki sarkar aapke dwar yojna) में लापरवाही देखने को मिली है। शहर में आज से योजना की शुरूआत होनी थी, जहां अंजोड़ गांव में शिविर लगाया जाएगा। इसको लेकर बस से सभी अधिकारियों को पहुंचना था, लेकिन समय से कोई भी नहीं पहुंचा। इसके बाद अधिकारियों के बिना ही बस रवाना हो गई।

ये भी पढ़ें: रात 2 बजे से हो रही तेज बारिश, इस कॉलोनी में लोगों के घरों में भरा पानी, नगर परिषद की व्यवस्थाओं 

दरअसल अंजोड़ गांव में ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ योजना (Aapki sarkar aapke dwar yojna) के तहत शिविर आज शिविर लगाया जाएगा। जहां स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट (Minister Tulsi Silawat) भी शामिल होंगे। इसके साथ ही कलेक्टर लोकेश जाटव को हरी-झंडी दिखाकर बस से रवाना होना था। शिविर के लिए तमाम अधिकारियों को भी बस से अंजोड़ रवाना होना था, लेकिन तय समय पर अधिकारी नहीं पहुंचे।

ये भी पढ़ें: 2 दिन के दिल्ली दौरे पर सीएम भूपेश बघेल, आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हो 

बता दे कि योजना के तहत जिला स्तर पर कलेक्टर हर तीन माह शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनेंगे, जिसकी जानकारी वो जनप्रतिनिधियों को देंगे। गांव में भीड़ एकत्र होने वाली जगहों को शिविर के लिए चुना जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याएं सुनी जा सके। जिला स्तर पर कलेक्टर हर तीन माह के लिए ग्राम भ्रमण और शिविर निर्धारित कर हर माह दो भ्रमण कार्यक्रम और शिविर लगवाएंगे।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.