जन अधिकार यात्रा के दौरान युवक ने किया आत्महत्या

Ads

जन अधिकार यात्रा के दौरान युवक ने किया आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - February 12, 2018 / 10:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

रायगढ़- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल की जन अधिकार यात्रा के दौरान रविवार को एक युवक  ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आत्महत्या की कोशिश की थी जिसे गंभीर हालात में रायपुर शिफ्ट किया गया था। उस युवक की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी है। आज रायगढ़ में मृत  युवक जय चौहान के परिवार वालों ने उसकी लाश को रोड में रखकर  चक्का जाम किया है.उनका कहना है कि इतना घातक कदम उसने अपने मकान पर बुलडोजर चलने के कारण उठाया था। 

 

ज्ञात हो  कि युवक अपने मकान टूटने से सदमे में था. हाईकोर्ट के आदेश के बाद चक्रधर नगर थाना अंतर्गत बोईरदार चौक स्थित युवक के मकान और दुकान तोड़ दिया गया था. बाद में युवक ने कांग्रेस पार्टी की जन अधिकार रैली के दिन सत्तीगुढ़ी चौक में खुद को आग के हवाले कर दिया था.

 

 

 

 

वेब टीम IBC24