Airtel or Vi stock Best Returns: Airtel या Vodafone Idea, कौन देगा ज्यादा रिटर्न? ब्रोकरेज ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Airtel or Vi stock Best Returns: बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले से एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को स्पेक्ट्रम शुल्क विवाद में राहत मिली है। इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का भरोसा एयरटेल पर ज्यादा दिख रहा है। उसने एयरटेल पर Buy रेटिंग कायम रखते हुए अच्छे रिटर्न की उम्मीद जताई है। जबकि वोडाफोन आइडिया पर न्यूट्रल रूख अपनाया है।

Airtel or Vi stock Best Returns: Airtel या Vodafone Idea, कौन देगा ज्यादा रिटर्न? ब्रोकरेज ने दिया चौंकाने वाला जवाब

(Airtel or Vi stock Best Returns/ Image Credit: Meta AI)

Modified Date: June 11, 2026 / 04:24 pm IST
Published Date: June 11, 2026 4:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बॉम्बे हाई कोर्ट ने OTSC मांगें खारिज कीं
  • एयरटेल और Vi दोनों को कानूनी राहत मिली
  • Nomura का एयरटेल पर Buy रुख कायम

नई दिल्ली: Airtel or Vi stock Best Returns: भारतीय टेलीकॉम कंपनियों एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने टेलीकॉम विभाग की ओर से लगाए गए वन-टाइम स्पेक्ट्रम चार्ज (OTSC) से जुड़ी मांगों को खारिज कर दिया है। इस फैसले से दोनों कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इससे आने वाले समय में दोनों कंपनियों के शेयरों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Nomura की राय और निवेश की सलाह

ब्रोकरेज फर्म Nomura ने इस पूरे मामले पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। फर्म का कहना है कि यह फैसला एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों के लिए सकारात्मक है। हालांकि कंपनी की पसंद अभी भी एयरटेल ही बनी हुई है। Nomura ने एयरटेल पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। जबकि वोडाफोन आइडिया पर Neutral रुख अपनाया है। इसका मतलब है कि एयरटेल में बेहतर रिटर्न की संभावना मानी जा रही है। लेकिन वोडाफोन में तेज बढ़त की उम्मीद कम है।

एयरटेल को कितना फायदा होगा

Nomura ने भारतीय एयरटेल के लिए 2,220 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है जो मौजूदा स्तर से करीब 25% तक की संभावित बढ़त को दिखाता है। कंपनी ने पहले से ही इस विवाद से जुड़े लगभग 11,760 करोड़ रुपये का प्रावधान अपने खातों में कर रखा है। इसमें मूल राशि और ब्याज दोनों शामिल हैं। अगर अंतिम फैसला कंपनी के पक्ष में आता है तो यह पूरा पैसा वापस लिखा जा सकता है। जिसे अकाउंटिंग में ‘राइट-बैक’ कहा जाता है। हालांकि इसका सीधा असर कंपनी की नकदी पर नहीं पड़ेगा। लेकिन बैलेंस शीट मजबूत दिख सकती है।

वोडाफोन आइडिया की स्थिति

वोडाफोन आइडिया के मामले में Nomura ने 12.60 रुपये का टारगेट प्राइस और Neutral रेटिंग दी है। कंपनी ने भी इस विवाद के लिए लगभग 7,580 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है और 3,350 करोड़ रुपये की अतिरिक्त देनदारी भी दर्ज की है। हालांकि कंपनी के लिए बड़ी चुनौती यह है कि यह राहत केवल पुराने Idea बिजनेस से जुड़ी है। पुराने Vodafone बिजनेस से संबंधित मामला अभी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है जिससे अनिश्चितता बनी हुई है।

आगे क्या रहेगा सबसे अहम

विशेषज्ञों का मानना है कि वोडाफोन आइडिया के लिए सबसे जरूरी चीज फंड जुटाना, ग्राहकों की संख्या बढ़ाना और टैरिफ में बढ़ोतरी है। वहीं एयरटेल के लिए मुख्य जोखिम टैरिफ बढ़ोतरी में देरी और बढ़ती प्रतिस्पर्धा है। वहीं Nomura का कहना है कि यह कोर्ट का फैसला अभी अंतिम नहीं है क्योंकि इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। इसलिए निवेशकों को आगे आने वाले कानूनी फैसलों और कंपनी के प्रदर्शन पर नजर बनाए रखना चाहिए।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।