Apollo Micro Systems Share Price: बाजार खुलते ही डिफेंस स्टॉक ने मचाया तहलका! बिना रूके भागा यह शेयर, छू लिया नया ऑल-टाइम हाई और रिटर्न देख निवेशक रह गए हैरान!

Ads

Apollo Micro Systems Share Price: अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का शेयर बीते एक साल में 165% तक बढ़ चुका है। 20 मई को इसमें करीब 7% की तेजी आई और यह नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मार्च तिमाही में मजबूत रेवेन्यू और मुनाफे के चलते निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी। जिससे इसमें तेजी दिखने को मिली। (BSE: 540879, NSE: APOLLO)

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 01:30 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 01:39 PM IST

(Apollo Micro Systems Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • शेयर ने 20 मई को बनाया ₹369.40 का रिकॉर्ड हाई
  • लगातार तीसरे दिन दिखी तेजी का सिलसिला
  • एक साल में 165% का शानदार रिटर्न

नई दिल्ली: Apollo Micro Systems Share Price: डिफेंस सेक्टर की कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का शेयर लगातार चर्चा में बना हुआ है। आज 20 मई को यह शेयर तेजी के साथ खुला और कारोबार के दौरान करीब 7% तक उछलकर 369.40 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा दिन था जब इस स्टॉक में बढ़त दर्ज की गई है। दोपहर 12:46 बजे यह 4.49% की तेजी के साथ 355.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

एक साल में शानदार रिटर्न (Good Returns in One Year)

पिछले एक साल में Apollo Micro Systems के शेयर ने करीब 165% का शानदार रिटर्न दिया है। इस तेजी के पीछे कंपनी का मजबूत तिमाही प्रदर्शन मुख्य कारण माना जा रहा है। निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है क्योंकि कंपनी ने रेवेन्यू और मुनाफे दोनों में मजबूत ग्रोथ दिखाई है। लगातार बढ़ती ऑर्डर बुक और डिफेंस सेक्टर की मजबूत मांग ने भी इस शेयर को सहारा दिया है।

मार्च तिमाही में वित्तीय प्रदर्शन मजबूत (Strong Quarterly Financial Performance)

मार्च तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 168.84% बढ़कर 37.61 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल इसी अवधि में 14 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू 81.28% बढ़कर 293.25 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA भी 88% की बढ़त के साथ 67.64 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान EBITDA मार्जिन भी 22% से बढ़कर 23% हो गया। जो कंपनी की बेहतर ऑपरेशनल क्षमता को दर्शाता है।

Apollo Micro Systems Ltd – शेयर अपडेट (20 मई 2026)

विवरण मूल्य (INR)
वर्तमान भाव ₹ 355.90
बदलाव +₹15.30 (4.49%)
दिन का ओपन ₹ 340.75
दिन का हाई ₹ 369.40
दिन का लो ₹ 340.75
वर्तमान (11:50 AM) ₹ 360.35
मार्केट कैप ₹12.72K Cr
P/E रेशियो 139.17
52-वीक हाई ₹ 369.40
52-वीक लो ₹ 133.31
डिविडेंड यील्ड 0.07%
क्वार्टरली डिविडेंड ₹ 0.06

ब्रोकरेज की राय (Brokerage View)

ब्रोकरेज फर्म चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि कंपनी का भविष्य मजबूत रह सकता है। कंपनी अब सिर्फ कंपोनेंट सप्लायर नहीं बल्कि सिस्टम इंटीग्रेटर बन चुकी है, जिससे मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। हालांकि ब्रोकरेज ने Buy रेटिंग बदलकर Add कर दी है और टारगेट 365 रुपये पर रखा है। जिससे संकेत मिलता है कि शॉर्ट टर्म में तेजी सीमित रह सकती है।

लंबी अवधि की ग्रोथ (Long Term Growth)

लगातार तेज रैली के कारण कंपनी का वैल्यूएशन बढ़ गया है। पिछले तीन सालों में इस स्टॉक ने करीब 940% का रिटर्न दिया है। कंपनी ने मई 2023 में शेयर स्प्लिट कर एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा था जिससे लिक्विडिटी बढ़ी। फिलहाल कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 51.98% है जबकि बाकी हिस्सा पब्लिक के पास है। मजबूत फंडामेंटल्स और डिफेंस सेक्टर की मांग इसे लंबी अवधि के लिए आकर्षक बना रही है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Apollo Micro Systems का शेयर क्यों तेजी से बढ़ रहा है?

मार्च तिमाही में मजबूत रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ के कारण शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

20 मई को शेयर कितना चढ़ा?

यह शेयर 7% तक चढ़कर ₹369.40 के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

पिछले एक साल में कितना रिटर्न दिया है?

Apollo Micro Systems का शेयर लगभग 165% तक बढ़ चुका है।

क्या ब्रोकरेज का रुख सकारात्मक है?

ब्रोकरेज ने रेटिंग घटाकर Add की है और टारगेट ₹365 रखा है, यानी सीमित अपसाइड की उम्मीद है।