BEL Share Price: इस स्टॉक में रिकॉर्ड तोड़ तेजी! नवरत्न कंपनी को मिला 528 करोड़ का ऑर्डर, शेयर ने छुआ 436 का स्तर…

Ads

BEL Share Price: इस स्टॉक में रिकॉर्ड तोड़ तेजी! नवरत्न कंपनी को मिला 528 करोड़ का ऑर्डर, शेयर ने छुआ 436 का स्तर...

  •  
  • Publish Date - July 1, 2025 / 11:39 AM IST,
    Updated On - July 1, 2025 / 12:19 PM IST

(BEL Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)

HIGHLIGHTS
  • BEL का शेयर ₹436 पर पहुंचा, बना नया रिकॉर्ड हाई।
  • कंपनी को मिला ₹528 करोड़ का नया डिफेंस ऑर्डर।
  • 10 साल में 3 बार बांटे बोनस शेयर - निवेशकों को तगड़ा फायदा।

BEL Share Price: आज मंगलवार, 1 जुलाई 2025 को नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के स्टॉक्स में जबरदस्त उछाल नजर आ रही है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर मंगलवार को BSE में 3 फीसदी से अधिक चढ़कर 436 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जिसके साथ ही नवरत्न कंपनी के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। यह तेजी तब आई जब कंपनी को 528 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिलने की खबर सामने आई। इस अपडेट ने निवेशकों के भरोसे और उत्साह को बढ़ा दिया।

डिफेंस और रणनीतिक उपकरण की सप्लाई का नया ऑर्डर

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)को मिले इस ताजा ऑर्डर में कई अत्याधुनिक रक्षा और रणनीतिक उपकरण शामिल हैं। इन उपकरणों में रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम्स, जैमर्स, शेल्टर्स, कंट्रोल सेंटर्स, स्पेयर्स, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन्स संबंधित सेवाएं शामिल हैं। इससे पहले भी कंपनी को 585 करोड़ रुपये और 537 करोड़ रुपये के अन्य रक्षा उपकरणों और सिस्टम्स से जुड़े ऑर्डर मिल चुके हैं, जो इसकी लगातार बढ़ती ऑर्डर बुक को बताता है।

5 साल में 1240% से ज्यादा का जबरदस्त रिटर्न

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के स्टॉक्स ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इसके शेयर पिछले पांच वर्षों में 1240% से अधिक उछल गए हैं। 3 जुलाई 2020 को जहां इसका शेयर 32.42 रुपये था, वहीं 1 जुलाई 2025 को यह बढ़कर 435.95 रुपये तक पहुंच गया। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 623% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पिछले 3 साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर 468% बढ़ गए हैं। जबकि पिछले दो वर्षों में कंपनी के शेयरों में 245% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

निवेशकों को लगातार मिला बोनस का फायदा

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने बीते 10 वर्षों में 3 बार बोनस शेयर जारी किए हैं, जिससे इसके शेयरधारकों को जबरदस्त लाभ हुआ है। कंपनी ने सितंबर 2015 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे थे। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर दिए। वहीं, सितंबर 2017 में कंपनी ने हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया था। जबकि, सितंबर 2022 में कंपनी ने अपने निवेशकों को हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर का तोहफा दिया था।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

BEL के शेयर में अचानक तेजी क्यों आई है?

कंपनी को ₹528 करोड़ रुपये का नया डिफेंस ऑर्डर मिला है, जिससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है।

BEL को मिले ऑर्डर में क्या-क्या शामिल है?

इस ऑर्डर में रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम्स, जैमर्स, वोटिंग मशीनें, कंट्रोल सेंटर्स और अन्य स्ट्रैटेजिक इक्विपमेंट शामिल हैं।

BEL के शेयरों ने पिछले 5 साल में कितना रिटर्न दिया है?

BEL के शेयर 5 साल में 1240% से ज्यादा चढ़ चुके हैं – ₹32.42 से ₹435.95 तक पहुंचे हैं।

BEL ने अब तक कितनी बार बोनस शेयर जारी किए हैं?

कंपनी ने पिछले 10 वर्षों में 3 बार बोनस शेयर दिए हैं - 2015 (2:1), 2017 (1:10) और 2022 (2:1) में।