Ekta Kapoor Producer News / Image Source : EKTA KAPOOR INSTAGRAM
एंटरटेनमेंट डेस्क: Ekta Kapoor Producer News किसी भी बेटी के लिए उसके पिता सुपरहीरो होते हैं, लेकिन बॉलीवुड की ‘कंटेंट क्वीन’ एकता कपूर की नजर में उनके पिता जितेंद्र कुछ अलग और दिलचस्प है। हाल ही में एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फिल्म का वीडियो शेयर करते हुए एक ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया। एकता ने सवाल उठाया कि अगर उनके पिता ‘असली नाग’ हैं, तो क्या वह खुद एक नागिन हैं?
दरअसल, एकता कपूर ने साल 1976 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘नागिन’ का गाना ‘तेरे संग प्यार में’ शेयर किया।( Ekta Kapoor Instagram )इस वीडियो में जितेंद्र अभिनेत्री रीना रॉय के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। एकता ने कैप्शन लिखा, “मेरे पिता असली नाग थे, तो क्या इसका मतलब है कि मैं भी नागिन हूँ?” बता दें कि राजकुमार कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नागिन’ अपने दौर की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म थी। इसमें जितेंद्र ने एक इच्छाधारी नाग की भूमिका निभाई थी, जिसकी हत्या का बदला रीना रॉय एक-एक करके शिकारियों से लेती है।
किरदार से ‘फ्रेंचाइजी’ तक का सफर यह इत्तेफाक ही है कि जिस विषय पर उनके पिता ने फिल्म की थी, आज एकता कपूर उसी नागिन फ्रेंचाइजी की सबसे सफल निर्माता मानी जाती हैं। टेलीविजन पर ‘नागिन’ सीरीज के अब तक के सभी सीजन सुपरहिट रहे हैं।
इन दिनों एकता कपूर का नागिन 7 ‘ छोटे पर्दे पर धूम मचा रहा है। इस सीजन में बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य भूमिका में हैं। वह अनंता का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी मां की मौत का बदला लेने के लिए नागिन का रूप धारण करती है। एकता के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को ताजा कर दिया है और फैंस उनके इस सेंस ऑफ ह्यूमर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।