Bulandshahr Crime News: ‘पुलिसवाले करते है सेक्स की डिमांड.. अकेले में मिलने की जिद’.. शिकायत देने पहुंची इन्फ्लुएंसर के आरोप सुनकर रह जायेंगे हैरान

Ads

बुलंदशहर में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पहले ऑनलाइन प्रताड़ना और फिर थाने में पुलिसकर्मी द्वारा कथित यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 11:25 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 11:28 PM IST

Bulandshahr Crime News / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को ऑनलाइन और थाने में दोहरी प्रताड़ना
  • शिकायत दर्ज कराने पहुंची युवती से पुलिसकर्मी ने की सेक्स की मांग
  • सएसपी के हस्तक्षेप के बाद आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित

बुलंदशहर:  Bulandshahr Crime News उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती दोहरी प्रताड़ना का शिकार हो गई। पहले एक सिरफिरे युवक ने उसे ऑनलाइन प्रताड़ित किया और जब युवती शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो आरोप है कि वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने शिकायत दर्ज करने के बजाय उससे सेक्स की मांग कर दी। इस मामले की शिकायत युवती ने एसएसपी से की मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

फैज अंसारी इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर देता था गालियां

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और वह अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करती है। आरोप है कि फैज अंसारी नाम का युवक उसके वीडियो चोरी कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करता था और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे गालियां देता था। इसी की शिकायत करने के लिए युवती पुलिस थाने पहुंची थी।

पुलिसकर्मी करने लगा सेक्स  की मांग

थाने में युवती की मुलाकात पुलिसकर्मी कुलदीप राठी से हुई। पीड़िता का आरोप है कि फैज अंसारी पर कार्रवाई करने के बजाय कुलदीप राठी ने उससे सेक्स की मांग की और उसे बार-बार अकेले में मिलने के लिए बुलाने लगा। युवती ने इस पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए कुलदीप राठी को निलंबित कर दिया गया।

इन्हें भी पढ़े:-

 

यह मामला कहां का है?

यह मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले का है

युवती के साथ क्या हुआ?

पहले एक युवक ने सोशल मीडिया पर उसे प्रताड़ित किया और बाद में थाने में एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर यौन संबंध की मांग की।

आरोपी पुलिसकर्मी पर क्या कार्रवाई हुई?

एसएसपी की जांच के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।