IPO Listing News: लिस्टिंग डे पर ही रॉकेट बना यह IPO! भारी प्रीमियम के साथ शुरुआत, क्या आप रह गए पीछे?

IPO Listing News: CMR Green Technologies Limited का आईपीओ शेयर बाजार में शानदार शुरुआत के साथ 43% से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। पिछले हफ्ते 3 से 5 जून के बीच इसे निवेशकों से 127 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। जिससे इसकी मजबूत डिमांड और उत्साह दिखा।

IPO Listing News: लिस्टिंग डे पर ही रॉकेट बना यह IPO! भारी प्रीमियम के साथ शुरुआत, क्या आप रह गए पीछे?

(IPO Listing News/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 10, 2026 / 05:28 pm IST
Published Date: June 10, 2026 5:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • CMR Green IPO 43% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट हुआ
  • BSE पर शेयर ₹275.40 तक पहुंचा
  • IPO को 127 गुना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला

नई दिल्ली: IPO Listing News: सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज (CMR Green Technologies IPO Listing) के शेयर ने आज 10 जून बुधवार को शेयर बाजार में शानदर शुरुआत की है। कंपनी का आईपीओ अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले 43 प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। इस मजबूत लिस्टिंग ने निवेशकों में उत्साह बढ़ा दिया और कंपनी की बाजार में जबरदस्त एंट्री दर्ज हुई है।

BSE और NSE पर अलग-अलग लिस्टिंग रेट

BSE पर कंपनी का शेयर 275.40 रुपये पर लिस्ट हुआ। जो 192 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 43.44% ऊपर है। वहीं NSE पर यह 268 रुपये के स्तर पर खुला जो लगभग 39.58% का प्रीमियम दिखाता है। आईपीओ का प्राइस बैंड 182 रुपये से 192 रुपये तय किया गया था और कंपनी ने इस इश्यू से कुल 631 करोड़ रुपये जुटाए।

निवेशकों की जबरदस्त मांग

इस आईपीओ को प्राइमरी मार्केट में भारी रिस्पॉन्स मिला और इसे 127 गुना तक सब्सक्रिप्शन मिला। ग्रे मार्केट में भी इसका प्रीमियम करीब 35% चल रहा था। लेकिन असली लिस्टिंग इससे भी बेहतर रही। इससे साफ है कि निवेशकों में इस कंपनी को लेकर मजबूत भरोसा था।

लिस्टिंग के बाद प्रॉफिट बुकिंग

लिस्टिंग के बाद कुछ समय में शेयर में हल्की गिरावट भी देखने को मिली। BSE पर शेयर लिस्टिंग प्राइस से करीब 7% नीचे आ गया जो प्रॉफिट बुकिंग की वजह माना जा रहा है। हालांकि शुरुआती तेजी ने पहले ही निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे दिया था।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।