HAL Share Fall: नेक्स्ट-जेनरेशन स्टील्थ फाइटर जेट से बाहर हुआ HAL! 8% फिसले शेयर और अब उठ रहा ये सवाल, क्या HAL अकेले उड़ान भरेगा?

Ads

HAL Share Fall: AMCA प्रोग्राम के तहत अगली पीढ़ी के फाइटर जेट विकसित करने के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, L&T और भारत फोर्ज को शॉर्टलिस्ट किया गया है। HAL इस प्रोजेक्ट की दौड़ से बाहर हो गई है, जिससे इसके शेयर में गिरावट और निवेशकों में सस्पेंस बढ़ गया है। (NSE: HAL, BSE: 541154)

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 01:38 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 01:42 PM IST

(HAL Share Fall/ Image Credit: ANI News)

HIGHLIGHTS
  • HAL नेक्स्ट-जेन फाइटर जेट रेस से बाहर।
  • AMCA प्रोजेक्ट के लिए टाटा, L&T और भारत फोर्ज को चुना गया।
  • महीने की शुरुआत से HAL स्टॉक पर दबाव।

नई दिल्ली: HAL Share Fall News हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) इस समय चर्चा में है क्योंकि कंपनी ने भारत के नेक्स्ट-जेनरेशन स्टील्थ फाइटर जेट बनाने की रेस में अपनी जगह खो दी है। सरकार के एडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोग्राम के तहत यह प्रोजेक्ट भारत की अगली पीढ़ी की लड़ाकू विमानों को विकसित करने के लिए शुरू किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, HAL को इस प्रोजेक्ट के लिए नहीं चुना गया है।

प्राइवेट कंपनियों को मिला मौका (Private Companies got a Chance)

सूत्रों के मुताबिक, सात भारतीय कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट में अपनी टेक्निकल बिड्स जमा की थीं। उनका मूल्यांकन करने के बाद टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और भारत फोर्ज को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन तीन कंपनियों को अगली पीढ़ी के फाइटर जेट डेवलप और मैन्युफैक्चर करने का अवसर मिलेगा। HAL सहित बाकी बोली लगाने वाली कंपनियों को इस प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। फाइनल सिलेक्शन अगले तीन महीनों में होने की उम्मीद है।

HAL के शेयर में भारी बिकवाली (Selling in HAL Shares)

HAL के इस प्रोजेक्ट से बाहर होने की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। बुधवार को HAL का शेयर 8 प्रतिशत गिरकर एक्सीडेंट ऑफ द डे बन गया। 12.57 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 271.40 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जो 6.07 प्रतिशत की कमजोरी दर्शाता है। इस दिन का इंट्राडे लो 4,097.60 रुपए रहा।

महीने की शुरुआत से दबाव (Shares Under Pressure)

हालांकि, पिछले ट्रेडिंग सेशन में HAL के शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े थे, लेकिन इस रिपोर्ट के आने के बाद यह सारी बढ़त खो गया। महीने की शुरुआत से ही स्टॉक पर दबाव बना हुआ था। ब्रोकरेज कंपनियों ने यूनियन बजट में कैपिटल खर्च बढ़ने के बावजूद डिफेंस सेक्टर के लिए बड़ी नीतिगत घोषणाओं की कमी पर चिंता जताई थी। इसके कारण भी HAL के शेयर में कमजोरी देखने को मिली थी।

Hindustan Aeronautics Ltd (HAL) – स्टॉक विवरण

विवरण आंकड़ा
कंपनी Hindustan Aeronautics Ltd
शेयर कीमत (आज) ₹4,199.90
दिन का बदलाव −271.40 (−6.07%)
ओपन ₹4,410.00
दिन का हाई ₹4,413.00
दिन का लो ₹4,097.60
मार्केट कैप ₹2.81 लाख करोड़
P/E अनुपात 33.15
52-सप्ताह हाई ₹5,165.00
52-सप्ताह लो ₹3,046.05
डिविडेंड 0.95%
त्रैमासिक डिविडेंड राशि ₹9.97

बजट के बाद डिफेंस शेयरों का हाल (Defense Stocks after Budget)

1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद डिफेंस शेयरों में भारी बिकवाली हुई। कई फ्रंटलाइन और मिड-कैप डिफेंस शेयर एक ही दिन में 5-10 प्रतिशत गिर गए। नोमुरा ने कहा कि बजट में इस सेक्टर के लिए बड़े और धमाकेदार उपायों की कमी ने निवेशकों का मूड प्रभावित किया है। हालांकि डिफेंस कैपिटल खर्च में वृद्धि को सकारात्मक कदम माना गया है, लेकिन शेयर बाजार में HAL सहित कई कंपनियों पर दबाव बना हुआ है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

HAL AMCA प्रोजेक्ट से क्यों बाहर हुई?

HAL को तकनीकी बिड्स के मूल्यांकन के बाद चुना नहीं गया। इसके बजाय तीन प्राइवेट कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

कौन-कौन सी कंपनियां AMCA प्रोजेक्ट के लिए चुनी गई हैं?

टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और भारत फोर्ज को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

AMCA प्रोजेक्ट क्या है?

यह भारत का नेक्स्ट-जेनरेशन स्टील्थ फाइटर जेट प्रोग्राम है, जिसमें नई पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को विकसित और मैन्युफैक्चर किया जाएगा।

HAL के शेयर पर इसका क्या असर पड़ा?

खबर के बाद HAL के शेयर में भारी बिकवाली हुई। बुधवार को यह 8% गिर गया और इंट्राडे लो 4,097.60 रुपए पर पहुंचा।