Sukram Naxali Surrender News: लाल आतंक को एक और बड़ा झटका, ACM रैंक के खूंखार नक्सली सुकराम ने किया सरेंडर, छत्तीसगढ़ में कई वारदातों को दे चुका है अंजाम

Ads

Sukram Naxali Surrender News: ओडिशा के मलकानगिरी इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि, एक सक्रिय नक्सली ने आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया है।

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 01:13 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 01:23 PM IST

sukram surrender / image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • SP के सामने एक नक्सली ने सरेंडर किया
  • ACM रैंक के सुकराम का सरेंडर
  • सरेंडर करने SLR राइफल के साथ पहुंचा

मलकानगिरी: ओडिशा के मलकानगिरी इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि, एक सक्रिय नक्सली ने आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया है। सरेंडर करने वाला नक्सली सुकराम बताया गया है, जो नक्सली संगठन में ACM रैंक का सदस्य था।

Sukram Naxal Surrender: यह है पूरा मामला

खबर आ रही है कि, मलकानगिरी जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के सामने एक सक्रिय नक्सली ने आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया है। सरेंडर करने वाला नक्सली सुकराम बताया गया है, जो नक्सली संगठन में ACM रैंक का सदस्य था। खास बात यह रही कि सुकराम सरेंडर के समय SLR राइफल के साथ पुलिस के सामने पहुंचा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुकराम लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है और ओडिशा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी कई नक्सली वारदातों में उसकी संलिप्तता रही है। उसके आत्मसमर्पण को सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Malkangiri Naxal surrender: एसपी के सामने किया सरेंडर

बताते चलें कि, सुकराम ने एसपी के सामने सरेंडर किया है। सरेंडर के दौरान उसने अपनी SLR राइफल और अन्य सामान भी पुलिस को सौंप दिया। मलकानगिरी एसपी ने बताया कि सुकराम ने स्वेच्छा से नक्सल हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला किया। वह पुलिस कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया।

मिली जानकारी के अनुसार, सुकराम नक्सली संगठन में अहम जिम्मेदारी निभा रहा था। वह कई नक्सली हमलों, सुरक्षा बलों पर फायरिंग और संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल रहा है। खास तौर पर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में हुई कुछ बड़ी घटनाओं में भी उसका नाम सामने आया है।

लगातार सरेंडर कर रहे हैं नक्सली

बता दें कि, लगातार ऐसी खबरे आ रही है जहां नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ के सुकमा से भी कुछ ऐसी ही खभर सामने आई। जिसमें नक्सलियों को एक और झटका लगा। सुकमा में चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। चारों नक्सलियों ने आईजी के समक्ष (Naxal surrender in2026) आत्मसमर्पण किया।

आईजी के समक्ष नक्सलियों ने किया सरेंडर

Naxal surrender 2026 News:  मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर आईजी पी सुंदरराज सुकमा पहुंचे और सभी नक्सलियों ने उनके सामने सरेंडर किया। नक्सलियों ने ऑटोमैटिक हथियारों के साथ आईजी के सामने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वाले कारों नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी में (Naxal surrender 2026 News) सक्रिय सदस्य थे, जिनके सिर पर कुल 8 लाख के इनामी घोषित था। चारों माओवादियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्म-समर्पण किया। सरेंडर करने वालों में में 2 महिला नक्सली शामिल थीं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान

Naxal surrender 2026 News:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि, मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद जड़ से खत्म हो जाएगा। गृहमंत्री शाह के ऐलान के बाद से ही प्रदेश सरकार और सुरक्षाबलों की टीम नक्सलियों का खात्मा करने में जुटी हुई है। सुरक्षाबलों ने अब तक नक्सलियों के (Naxal surrender 2026 News) कई बड़े लीडर्स को मौत के घाट उतार दिया है। सुरक्षाबलों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से नक्सलियों में डर का माहौल है। यही वजह है कि, कई नक्सली अब अपराध की दुनिया छोड़कर मुख्यधारा में वापस लौट रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-