Reported By: Jitendra Thawait
,Bilaspur Tantrik Paisa Double/Image Source: IBC24
बिलासपुर: Bilaspur Tantrik Paisa Double: तांत्रिक अनुष्ठान कर पैसे की बारिश करने और पैसा दुगुना करने का झांसा देने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आरोप है कि आरोपियों ने ढाई लाख रुपए को ढाई करोड़ रुपए बनाने का झांसा देकर ठगी की थी। आरोपियों ने पैसे की बारिश करते हुए वीडियो बनाकर पीड़ितों को फँसाया।
Bilaspur Tantrik Paisa Double: दरअसल, कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र निवासी शिवकुमार चेरवा ने 3 फरवरी को बिल्हा थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि रिखीराम नवरंग, विमला बाई, बृहस्पति, ब्रिज बाई और विजय राज ने एक राय होकर पैसा झरने के नाम पर ढाई लाख रुपए की ठगी की। आरोपियों ने तांत्रिक अनुष्ठान कर पैसे बरसने का वीडियो दिखाया और ढाई लाख रुपए को ढाई करोड़ रुपए बनाने का झांसा दिया। बाद में न तो पैसे डबल हुए और न ही आरोपियों ने पैसा वापस किया। पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।
Bilaspur Tantrik Paisa Double: गौरतलब है कि पीड़ित पक्ष ने बीते दिनों रकम वापस लेने के लिए कथित तांत्रिक और उसके परिवार वालों से लूटपाट की थी। कार, नगद और गहने लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। रतनपुर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद तांत्रिक अनुष्ठान कर पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगी करने की वारदात का भी खुलासा हुआ। बिल्हा पुलिस ने ठगी करने वाले कथित तांत्रिक सहित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।