HAL Share Price Target: एक फैसले ने बदल दी महारत्न कंपनी की चाल! रेटिंग अपग्रेड होते ही आई तूफानी तेजी, निवेशकों की दौलत में हुआ तगड़ा इजाफा

Ads

HAL Share Price Target: महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली है और भाव 7 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 4,950 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया। ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने शेयर को खरीदने की सलाह देते हुए 5,870 रुपये का टारगेट तय किया है। (NSE: HAL, BSE: 541154)

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 03:41 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 03:42 PM IST

(HAL Share Price Target/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • HAL के शेयर 7% से ज्यादा उछले।
  • गोल्डमैन सैक्स ने रेटिंग अपग्रेड की।
  • नया टारगेट प्राइस ₹5,870 तय हुआ।

नई दिल्ली: HAL Share Price Target: महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर में आज गुरुवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिली। एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी के शेयर बीएसई पर 7 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 4,950 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। शेयर में यह तेजी विदेशी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स की ओर से रेटिंग अपग्रेड (HAL Share Price Target) किए जाने के बाद आई है। ब्रोकरेज ने HAL के रेटिंग को न्यूट्रल से बढ़ाकर ‘Buy’ कर दिया है। जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

गोल्डमैन सैक्स ने बढ़ाया टारगेट

गोल्डमैन सैक्स ने HAL के शेयरों के लिए नया टारगेट प्राइस (HAL Share Price Target) 5,870 रुपये तय किया है। इससे पहले ब्रोकरेज ने 5,545 रुपये का लक्ष्य दिया था। नए लक्ष्य के अनुसार, शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 26 प्रतिशत तक बढ़त की संभावना जताई गई है। गोल्डमैन सैक्स ने अक्टूबर 2025 में HAL पर कवरेज शुरू किया था और यह कंपनी के लिए पहला रेटिंग अपग्रेड है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की मजबूत स्थिति और भविष्य की योजनाएं शेयर के लिए सकारात्मक संकेत दे रही हैं।

मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ी उम्मीदें

HAL की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी की ऑर्डर बुक करीब 2.55 लाख करोड़ रुपये रही है। कंपनी का कहना है कि यह मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन अगले 7-8 वर्षों तक आय में स्थिरता दे सकती है। कंपनी को उम्मीद है कि सप्लाई चेन में सुधार, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नए डिफेंस प्लेटफॉर्म पर तेजी से काम करने से आने वाले समय में ग्रोथ और मजबूत होगी। वित्त वर्ष 2027 और आगे के लिए कंपनी का आउटलुक भी सकारात्मक बताया गया है।

Hindustan Aeronautics Ltd – शेयर प्रदर्शन (6 अगस्त 2026)

जानकारी (Metric) विवरण (Details)
कंपनी का नाम Hindustan Aeronautics Ltd (HAL)
स्टॉक एक्सचेंज NSE: HAL
मौजूदा शेयर कीमत ₹ 4,934.00
आज का बदलाव ▲ 6.22% (+₹289.00)
समय 6 अगस्त 2026, 3:15 PM IST
ओपन प्राइस ₹ 4,695.30
आज का हाई ₹ 4,950.00
आज का लो ₹ 4,685.40
मार्केट कैप ₹3.29 लाख करोड़
P/E Ratio 36.2
52 हफ्ते का हाई ₹ 4,978.00
52 हफ्ते का लो ₹ 3,479.10
डिविडेंड यील्ड 0.91%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 11.22

लंबी अवधि में शानदार प्रदर्शन

HAL अपने शेयरों का विभाजन भी कर चुकी है। सितंबर 2023 में कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 रुपये फेस वैल्यू के दो शेयरों में बांटा था। लंबी अवधि में कंपनी के शेयरों (HAL Share Price Target) ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले पांच साल में HAL के शेयर करीब 815 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। 6 अगस्त 2021 को शेयर 540.03 रुपये के आसपास था जो 6 अगस्त 2026 को बढ़कर 4,950 रुपये तक पहुंच गया। कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 4,978 रुपये और लो 3,479.10 रुपये है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

HAL के शेयरों में तेजी क्यों आई?

HAL के शेयरों में तेजी विदेशी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स द्वारा कंपनी की रेटिंग अपग्रेड कर ‘बाय’ करने के बाद आई।

गोल्डमैन सैक्स ने HAL का नया टारगेट प्राइस कितना रखा है?

गोल्डमैन सैक्स ने HAL के शेयरों के लिए नया टारगेट प्राइस 5,870 रुपये तय किया है।

HAL की ऑर्डर बुक कितनी है?

HAL की वित्त वर्ष 2026 के लिए ऑर्डर बुक करीब 2.55 लाख करोड़ रुपये बताई गई है।

क्या HAL ने शेयर स्प्लिट किया है?

हां, कंपनी ने सितंबर 2023 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 रुपये फेस वैल्यू के दो शेयरों में बांटा था।