HAL Share Price Today: डिफेंस सेक्टर में हड़कंप! फिर धड़ाम हुआ दिग्गज कंपनी का शेयर, आखिर क्यों ब्रोकरेज फर्म ने ये कहा- ‘अभी तो गिरावट बाकी है!’ जानें

Ads

HAL Share Price Today: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में गुरुवार, 5 फरवरी को 6.29% की गिरावट आई। यह गिरावट ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली द्वारा कंपनी की रेटिंग घटाने के बाद देखने को मिली, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। (NSE: HAL, BSE: 541154)

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 02:13 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 02:13 PM IST

(HAL Share Price Today/ Image Credit: ANI News)

HIGHLIGHTS
  • दो दिनों में HAL के शेयरों में करीब 12% की गिरावट
  • मॉर्गन स्टेनली ने रेटिंग घटाकर ‘अंडर-वेट’ की
  • AMCA प्रोजेक्ट से बाहर होने की खबर से दबाव

नई दिल्ली: HAL Share Price Today News आज गुरुवार 5 फरवरी को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को कंपनी के शेयर करीब 6.29 प्रतिशत टूट गए। इससे पहले बुधवार को भी HAL के शेयरों में लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। इस तरह सिर्फ दो कारोबारी दिनों में HAL का शेयर करीब 12 प्रतिशत नीचे आ चुका है, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल बन गया है।

रेटिंग में कटौती बनी बड़ी वजह (Rating Cut Became a Major Reason)

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों में आई इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली का नकारात्मक रुख माना जा रहा है। मॉर्गन स्टेनली ने कंपनी की रेटिंग को ‘इक्वल-वेट’ से घटाकर ‘अंडर-वेट’ कर दिया है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने HAL के शेयर का टारगेट प्राइस भी काफी कम कर दिया है, जिससे बाजार में नकारात्मक संकेत गया।

टारगेट प्राइस में 34% की बड़ी कटौती (Big Cut in Target Price)

मॉर्गन स्टेनली ने HAL के शेयर का टारगेट प्राइस पहले के 5,092 रुपये से घटाकर 3,355 रुपये कर दिया है। यानी टारगेट प्राइस में करीब 34 प्रतिशत की कटौती की गई है। यह नया टारगेट प्राइस बुधवार के बंद भाव के मुकाबले लगभग 20 प्रतिशत और गिरावट की संभावना दिखाता है। इसी वजह से निवेशकों ने शेयर में बिकवाली तेज कर दी है।

Hindustan Aeronautics Ltd (HAL) – स्टॉक विवरण

विवरण आंकड़े
वर्तमान मूल्य ₹4,044.00
आज का बदलाव −₹173.10 (−4.10%)
तारीख व समय 5 फ़रवरी, 1:35 pm IST
ओपन प्राइस ₹4,121.00
दिन का हाई ₹4,125.00
दिन का लो ₹3,952.00
सुबह 09:40 पर मूल्य ₹3,970.60
मार्केट कैप ₹2.71 लाख करोड़
P/E रेशियो 31.93
52-सप्ताह का हाई ₹5,165.00
52-सप्ताह का लो ₹3,046.05
डिविडेंड यील्ड 0.99%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹10.01

गिरावट के पीछे ये बड़े कारण (Reason Behind the Decline)

मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, HAL के शेयरों में आगे भी दबाव बना रह सकता है। ब्रोकरेज का कहना है कि प्राइवेट सेक्टर की बढ़ती प्रतिस्पर्धा, रक्षा खर्च बढ़ने के बावजूद आयात पर अधिक निर्भरता और काम की रफ्तार धीमी होने जैसे कारण कंपनी के लिए चुनौती बन सकते हैं। इन वजहों से मॉर्गन स्टेनली ने वित्त वर्ष 2027 के EPS अनुमान में 2 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2028 के अनुमान में 5 प्रतिशत की कटौती की है।

AMCA प्रोजेक्ट से बाहर होने की खबर का असर (Out of the AMCA Project)

बुधवार को HAL के शेयरों में तेज गिरावट की एक और वजह सामने आई थी। खबर आई थी कि कंपनी भारत के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट यानी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोजेक्ट की दौड़ से बाहर हो गई है। इस खबर के बाद बुधवार को HAL का मार्केट कैप करीब 18,000 करोड़ रुपये घट गया। HAL के शेयर आज गुरुवार को सुबह 10:35 बजे शेयर 3,952 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि दोपहर 1:33 बजे यह 4.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,044 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

HAL के शेयर क्यों गिर रहे हैं?

HAL के शेयर मॉर्गन स्टेनली द्वारा रेटिंग घटाने और टार्गेट प्राइस कम करने के बाद गिरे हैं।

पिछले दो दिनों में शेयर कितने गिरे हैं?

पिछले दो कारोबारी दिनों में HAL के शेयर करीब 11 प्रतिशत टूट चुके हैं।

मॉर्गन स्टेनली ने HAL की रेटिंग क्या की है?

ब्रोकरेज ने HAL की रेटिंग ‘इक्वल-वेट’ से घटाकर ‘अंडर-वेट’ कर दी है।

नया टार्गेट प्राइस कितना रखा गया है?

मॉर्गन स्टेनली ने HAL का नया टार्गेट प्राइस 3,355 रुपये तय किया है।