Student Teacher Viral Video: महिला टीचर को दिल दे बैठा था छात्र, प्रपोजल ठुकराया.. तो ट्यूशन जाते वक्त करने लगा जबरदस्ती, फिर काट डाले होंठ… दरिंदगी CCTV में कैद

Ads

Student Teacher Viral Video: महिला टीचर को दिल दे बैठा था छात्र, प्रपोजल ठुकराया.. तो ट्यूशन जाते वक्त करने लगा जबरदस्ती, फिर काट डाले होंठ... दरिंदगी CCTV में कैद

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 01:41 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 01:51 PM IST

Student Teacher Viral Video/Image Source: Social Media

HIGHLIGHTS
  • सनकी छात्र का कहर
  • शिक्षिका के होंठ काटे
  • ट्यूशन जाते वक्त टीचर पर हमला

मैनपुरी: Student Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने गुरु-शिष्य जैसे पवित्र रिश्ते को दागदार कर दिया है। यहां कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले एक सिरफिरे छात्र ने अपनी ही महिला शिक्षिका पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर छात्र ने शिक्षिका के दोनों होंठ काट लिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है।

टीचर-छात्र रिश्ता शर्मसार (Mainpuri teacher attack)

घटना मैनपुरी सदर कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार महिला शिक्षिका ट्यूशन पढ़ाने के लिए जा रही थीं तभी आरोपी छात्र ने रास्ते में उनका पीछा करते हुए उन्हें रोक लिया। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर छात्र ने जबरन शिक्षिका के गले में हाथ डालकर उन्हें आगे ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर छात्र ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उनके होंठ काट लिए। खून निकलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र पहले भी स्कूल में शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ कर चुका था। इसकी शिकायत शिक्षिका ने छात्र के परिजनों से की थी। कुछ समय तक छात्र का व्यवहार ठीक रहा लेकिन बाद में उसने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर शिक्षिका ने वह स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में पढ़ाने लगीं लेकिन छात्र वहां भी उनका पीछा करता रहा।

CCTV में कैद हुई वारदात (Student attacked teacher)

Student Teacher Viral Video: घटना के बाद घायल शिक्षिका को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। इस बीच हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी छात्र शिक्षिका के गले में हाथ डालकर उन्हें जबरन ले जाता और फिर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। शिक्षिका के भाई की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें

"Mainpuri teacher attack case" क्या है और कहां हुआ?

यह मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां कक्षा 12वीं के एक छात्र ने अपनी महिला शिक्षिका पर जानलेवा हमला कर उनके दोनों होंठ काट लिए।

"Student attacked teacher" घटना के पीछे क्या वजह बताई जा रही है?

आरोपी छात्र पहले भी शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ कर चुका था। शिकायत के बाद शिक्षिका ने स्कूल बदल लिया, लेकिन छात्र वहां भी उनका पीछा करता रहा, जिससे यह हिंसक घटना हुई।

"Mainpuri viral CCTV footage" पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने शिक्षिका के भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी छात्र की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।