paharpur viral video/ image source: Deadlykalesh x handle
Paharpur Railway Station Viral Video: पहाड़पुर: बिहार के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला को ट्रेन की स्पीड के चलते लकड़ी का ढेला लग जाता है। जिससे महिला को भीषण चोटें लगती है।
📍 Bihar, Paharpur:
Wooden logs placed between railway tracks were hit when a high-speed train passed, causing one log to be thrown toward a woman present near the tracks. She sustained serious injuries.
Reportedly from Paharpur Station, timber was being illegally transported and… pic.twitter.com/yBkhpt4foR— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) February 5, 2026
दरअसल, बिहार के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जाता है कि, रेलवे ट्रैक के बीच लकड़ी के लट्ठे रखे रहते हैं। और वहीं पर एक महिला खड़ी रहती है। एक ट्रेन गुजरती है तो महिला को कुछ नहीं होता। पर जैसे ही दूसरी ट्रेन दूसरी पट्री से गुजरती है तो महिला के ऊपर एक लट्ठा उड़कर गिर जाता है। हादसे के बाद महिला को बुकी चोटें आई हैं। रेलवे ट्रैक के बीच रखे लकड़ी के लट्ठों को तेज रफ्तार ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे एक लट्ठा उछलकर ट्रैक के पास मौजूद एक महिला की ओर जा गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
कहा जा रहा है कि, पहाड़पुर स्टेशन से अवैध रूप से लकड़ी की ढुलाई की जा रही थी और उसे एक यात्री ट्रेन से उतारा जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेन ने ट्रैक के बीच रखे लट्ठों को टक्कर मार दी, जिससे यह घटना घटी।
देखा जाता है कि, जोखिम उठाने की वजह से लोगों को अक्सर मुश्किलों का सामा करना पड़ता है। कभी चलती हुई ट्रेन में चढ़ना, कभी चलती हुई ट्रेन से उतरना, कभी रेलवे स्टेशन में मौजूद ट्रैक को क्रॉस करना इन सारी हरकतों की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वायरल वीडियो भी इसी बात का सुबूत है।