Jal Jeevan Mission Linked Stocks: सरकार के एक फैसले ने बदल दी निवेशकों की किस्मत! रॉकेट की तरह भागे ये स्टॉक्स, 19 फीसदी तक उछले भाव
Jal Jeevan Mission Linked Stocks: शक्ति पंप्स इंडिया, रोटो पंप्स, NCC और केईसी इंटरनेशनल के शेयर बुधवार को 19% तक बढ़ गए। यह उछाल मोदी सरकार के फैसले के बाद आया, जिसमें जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी गई, जिससे इन कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई है।
(Jal Jeevan Mission Linked Stocks/ Image Credit: IBC24 News)
- मोदी सरकार ने जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया।
- शक्ति पंप्स इंडिया के शेयर 19% तक उछल गए।
- रोटो पंप्स और एनसीसी के शेयरों में 6% से 15% तक की तेजी।
नई दिल्ली: Jal Jeevan Mission Linked Stocks आज बुधवार को शक्ति पंप्स इंडिया, रोटो पंप्स, एनसीसी और केईसी इंटरनेशनल के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई है। बीएसई पर इन कंपनियों के शेयर 19 प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी मोदी सरकार के हालिया फैसले के बाद आई है, जिसमें जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। इस योजना पर 8.69 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
सरकार का योगदान और फंडिंग (Government Contribution)
इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार का योगदान बढ़ाकर 3.59 लाख करोड़ रुपये किया गया है, जबकि 2019-20 में यह 2.1 लाख करोड़ रुपये था। बाकी की फंडिंग राज्यों की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। इस विस्तार से जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न पाइपलाइन, पानी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा मिलेगा, जिससे संबंधित कंपनियों के बिजनेस पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
शक्ति पंप्स इंडिया के शेयरों में जोरदार उछाल (Shakti Pumps India Share Price)
कम्प्रेशर्स, पंप्स और डीजल इंजन इंडस्ट्री से जुड़ी शक्ति पंप्स इंडिया के शेयर बुधवार को बीएसई में 19% बढ़कर 583.30 रुपये पर पहुंच गए। पिछले दो साल में कंपनी के शेयर 170% से अधिक बढ़ चुके हैं, जबकि पिछले तीन साल में 690% की तेजी रही। पिछले दस साल में यह शेयर 2215% से ज्यादा उछल चुका है। कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 1,049 रुपये और लो 460 रुपये है।
रोटो पंप्स, एनसीसी और केईसी इंटरनेशनल में भी तेजी (Roto Pumps Ltd. Share Hike)
रोटो पंप्स लिमिटेड के शेयर 15% बढ़कर 64 रुपये पर पहुंचे। एनसीसी लिमिटेड के शेयर 6% से ऊपर होकर 155 रुपये पर पहुंचे। केईसी इंटरनेशनल के शेयर भी 4% की तेजी के साथ 556.45 रुपये पर पहुंच गए। इसके अलावा किर्लोस्कर ब्रदर्स, वेलस्पन एंटरप्राइजेज, पीएनसी इंफ्राटेक, दिलीप बिल्डकॉन और अन्य कंपनियों के शेयरों में 6% तक का उछाल देखा गया।
कंपनियों के बिजनेस में जल जीवन मिशन का योगदान (Contribution of Jal Jeevan Mission)
कल्पतरु प्रोजेक्ट्स की कुल ऑर्डर बुक 64,600 करोड़ रुपये की है, जिसमें 8,400 करोड़ रुपये जल जीवन मिशन से जुड़े हैं। केईसी इंटरनेशनल की ऑर्डर बुक 39,300 करोड़ रुपये की है, जिसमें 1,600 करोड़ रुपये जल जीवन मिशन से संबंधित हैं। एनसीसी की कुल ऑर्डर बुक 71,900 करोड़ रुपये की है, जिसमें 700 करोड़ रुपये इस मिशन के प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार का यह फैसला सीधे इन कंपनियों के व्यवसाय और शेयरों पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Cylinder Shortage: LPG की शॉर्टेज और कीमत देखकर माथा ठनका? चिंता मत करें! अब मिनटों में ऐसे खत्म हो जाएगी गैस की हर टेंशन
- Harish Rana SC Verdict Updates: पहली बार ‘इच्छामृत्यु’ की मिली मंजूरी, 31 साल के हरीश राणा को मिलेगी मौत, पिता ने इस वजह से लगाई थी गुहार
- CG Budget Session 2026 LIVE: आत्मानंद स्कूलों में प्री-नर्सरी एडमिशन बंद! हटाए जा सकते हैं शिक्षक, सदन में स्कूल शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

Facebook


