Rewa News: दो बैगों में गौमांस लेकर जा रही थी लड़कियां, बजरंग दल ने रोका तो करने लगी मारपीट, MP के इस जिले में हुआ जमकर बवाल

दो बैगों में गौमांस लेकर जा रही थी लड़कियां, बजरंग दल ने रोका तो करने लगी मारपीट, Two women arrested in Rewa for allegedly carrying beef

Rewa News: दो बैगों में गौमांस लेकर जा रही थी लड़कियां, बजरंग दल ने रोका तो करने लगी मारपीट, MP के इस जिले में हुआ जमकर बवाल
Modified Date: June 28, 2026 / 06:00 pm IST
Published Date: June 28, 2026 5:03 pm IST

रीवा। Rewa News:  मध्यप्रदेश के रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र में कथित रूप से गौमांस ले जा रही दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां दो बैगों में गौमांस लेकर जा रही थीं। इस दौरान एक बैग को उन्होंने नहर में फेंक दिया, जबकि दूसरे बैग को पुलिस ने जब्त कर लिया।

Rewa News:  बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों युवतियों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर उनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवतियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की।

सूचना मिलने पर समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए मांस को जांच के लिए भेजा गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह गौमांस है या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।